Kitchen Cooling spices for summer: अप्रैल-मई की झुलसाती गर्मी में जब तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब सिर्फ बाहर की ही नहीं, शरीर के अंदर की गर्मी भी परेशानी बढ़ा देती है. गर्मियों के दिनों में खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि हम जो खाते हैं उसका सीधा असर हमारी बॉडी पर पड़ता है. चाहे फिर वो अंदर से हो या बाहर से. दिनभर की थकान, चिड़चिड़ापन, डिहाइड्रेशन और पेट में जलन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं.
ऐसे में केवल ठंडा पानी या एसी ही काफी नहीं होता, बल्कि शरीर को भीतर से ठंडा रखना भी बेहद जरूरी होता है. हमारी रसोई में ही कुछ ऐसे असरदार मसाले और हर्ब्स मौजूद हैं, जो प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडक देते हैं और गर्मी के नुकसान से बचाते हैं. आइए जानते हैं तीन ऐसे ही किचन स्पाइसेज के बारे में जिनको गर्मियों में खाना सबसे बढ़िया होता है.
सौंफ को आमतौर पर खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के तौर पर लिया जाता है, लेकिन इसके फायदे इससे कहीं ज्यादा हैं. सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर की अंदरूनी गर्मी को शांत करती है. यह पेट की जलन, एसिडिटी और ब्लोटिंग को कम करने में भी मदद करती है.
धनिया, चाहे पत्तियां हों या बीज, दोनों ही ठंडी तासीर के लिए जाने जाते हैं. यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे बॉडी का टेम्परेचर नेचुरली बैलेंस रहता है.
पुदीना गर्मियों का सबसे ताजगी भरा साथी माना जाता है. इसमें मौजूद मेंथॉल शरीर के कोल्ड रिसेप्टर्स को एक्टिव करता है, जिससे तुरंत ठंडक का एहसास होता है. इसी वजह से पुदीने को खाने में इस्तेमाल करने से शरीर हल्का और ठंडा महसूस करता है.
इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
इन तीनों मसालों को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करने से न सिर्फ शरीर अंदर से ठंडा रहता है, बल्कि पसीने की बदबू और थकान भी कम होती है. गर्मी में खुद को हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए ये छोटे-छोटे घरेलू उपाय काफी असरदार साबित हो सकते हैं.