scorecardresearch
 

Natural Botox at Home: 50 की उम्र में भी दिखेंगी 30 की! चिया सीड्स से घर पर बनाएं एंटी-एजिंग जेल, खिल उठेगा चेहरा

Natural Botox at Home: बढ़ती उम्र के साथ स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. इन्हें कम करने के लिए कई लोग चेहरे पर बोटॉक्स करवाते हैं. आज इस खबर में हम आपको चिया सीड्स से एंटी-एजिंग जेल बनाने का तरीका बताएंगे. इसके रेगुलर इस्तेमाल से झुर्रियां और फाइन लाइन्स की समस्या कम हो सकती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ सकता है.

Advertisement
X
बिना बोटॉक्स के पाएं ग्लोइंग स्किन, चिया सीड्स से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग जेल (Photo- ITG)
बिना बोटॉक्स के पाएं ग्लोइंग स्किन, चिया सीड्स से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग जेल (Photo- ITG)

Natural Botox at Home: उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे में कई बदलाव आने लगते हैं. स्किन की कसावट कम होने लगती है, झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं. इन समस्याओं को कम करने के लिए कई लोग बोटॉक्स का सहारा लेते हैं लेकिन अगर आप बिना इंजेक्शन के नेचुरल तरीका अपनाना चाहते हैं तो चिया सीड्स से बना जेल आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो चेहरे को पोषण देने और उसे हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. आज हम आपको चिया सीड्स से एंटी-एजिंग जेल बनाने का आसान तरीका बताएंगे जो आपके चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 चम्मच चिया सीड्स

1 कप फिल्टर किया हुआ पानी

1 चम्मच एलोवेरा जेल

1 चम्मच गुलाब जल (ऑप्शनल)

1-2 बूंद एसेंशियल ऑयल (लैवेंडर, फ्रेंकिंसेंस या जेरैनियम)

एक छोटा कांच का जार या कंटेनर

चिया सीड्स से एंटी-एजिंग जेल बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले चिया सीड्स को एक कटोरी या जार में डालें. इसमें 1 कप पानी मिलाएं और अच्छे से मिला दें. इसे 2-3 घंटे या रात भर के लिए भिगोकर रखें. कुछ समय बाद चिया सीड्स पानी सोखकर जेल जैसा बन जाएंगे.
  2. जब चिया सीड्स जेल जैसा बन जाए तो हैंड ब्लेंडर या मिक्सर की मदद से इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें, ताकि स्मूद और क्रीमी टेक्सचर बन जाए.
  3. अब इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालें और अच्छे से मिक्स कर लें. एलोवेरा चेहरे को ठंडक देने, नमी बनाए रखने और सूजन कम करने में मदद करता है.
  4. अगर चाहें तो इसमें 1 चम्मच गुलाब जल भी मिला सकते हैं. गुलाब जल स्किन को टोन करने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट भी करता है और हल्की खुशबू भी देता है.
  5. अब इसमें 1-2 बूंद अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल डालें. लैवेंडर, फ्रेंकिंसेंस या जेरैनियम ऑयल चेहरे को टाइट करने और उसे हेल्दी बनाने में मदद करते हैं.
  6. अब तैयार मिश्रण को साफ कांच के जार में भर लें और फ्रिज में रख दें. 
  7. यह जेल 1-2 हफ्ते तक इस्तेमाल किया जा सकता है. ठंडा होने की वजह से इसे लगाने पर स्किन को ठंडक भी मिलती है.

इस्तेमाल करने का तरीका

Advertisement
  • सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें.
  • अब थोड़ी मात्रा में जेल लेकर चेहरे पर लगाएं.
  • माथे, आंखों के आसपास और जबड़े के पास हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें.
  • इसे 20-30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें.
  • इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
  • पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

 इसे लगाने के फायदे
इस जेल का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और फाइन लाइन्स व झुर्रियां कम नजर आ सकती हैं. चिया सीड्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाने में मदद करते हैं, जबकि एलोवेरा और एसेंशियल ऑयल चेहरे को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement