जियो आईपीओ की लिस्टिंग के मौके पर पूरा अंबानी परिवार एक साथ नजर आया. आकाश और ईशा ने घंटी बजाकर आईपीओ लिस्टिंग की. इस दौरान स्टेज पर अनंत, नीता, मुकेश, श्लोका और कोकिलाबेन के अलावा चारों बच्चे भी मौजूद रहे. अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर उनके पिता मुकेश अंबानी काफी इमोशनल भी हो गए थे. इस इवेंट के बाद अंबानी परिवार मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा.
अंबानी परिवार के लिए आज का दिन बहुत खास था, क्योंकि जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने दलाल स्ट्रीट पर शानदार शुरुआत की. ऐसे में इवेंट के बाद अंबानी परिवार गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचा. जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं.
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा अंबानी परिवार
मंदिर से उनकी फोटोज सामने आई है, जिसमें मुकेश, नीता, ईशा, अनंत, आकाश, श्लोका सभी मंदिर परिसर में नजर आ रहे हैं. फोटो में मंदिर के पुजारी सभी को एक-एक करके तिलक लगाते भी दिख रहे हैं. एक फोटो में मुकेश और अनंत एक बड़ा फूलों का गुलदस्ता पकड़े नजर आ रहे हैं. मंदिर से निकलते हुए मुकेश अपनी बेटी ईशा के साथ तो अनंत अपनी मां नीता का हाथ पकड़कर निकलते दिखे.
बेटी वेदा को गोद में उठाएं दिखीं श्लोका
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं श्लोका ने ऑफ व्हाइट कलर का चिकनकारी अनारकली सूट पहना है, जिस पर बारीक काम हो रखा है. सूट के साथ उन्होंने एक कंधे पर मैचिंग दुप्पटा स्टाइल किया है और गले में उन्होंने मंदिर से मिला मैजेंटा कलर का एक पटका डाल रखा है.
हाथ में घड़ी और खुले बालों में श्लोका सादगी भरा अंदाज एक बार फिर लोगों का दिल जीत रहा है. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी गोद में बेटी वेदा को भी उठा रखा है, सफेद रंग की फ्रॉक में छोटी-सी वेदा बहुत प्यारी लग रही है.
आकाश-अनंत का दिखा बॉसी लुक
इस दौरान आकाश ने पिनस्ट्राइप सूट पहना है, जिसे सफेद शर्ट के साथ पेयर किया गया है. उनके छोटे भाई अनंत भी ब्लैक कलर के सूट और व्हाइट शर्ट में नजर आए. इस इवेंट में अनंत की वाइफ राधिका अंबानी नजर नहीं आईं. हालांकि बहन ईशा अपने पति और बच्चों के साथ मौजूद थीं.
अंबानी लेडीज के लुक ने खींचा ध्यान
जियो आईपीओ की लिस्टिंग के मौके पर एक बार फिर अंबानी लेडीज ने अपने ग्रेसफुल लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. इस इवेंट में नीता अंबानी सिंपल साड़ी पहनकर पहुंची, व्हाइट साड़ी में नीले कलर का बॉर्डर पर खूबसूरत काम हो रखा था. वहीं, उनकी बेटी ईशा अंबानी का लाल कलर के मोनोक्रोमैटिक लुक में एलीगेंट अंदाज देखने को मिला.