रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने अपने संबोधन में कहा कि जियो नेटवर्क ने पूरे देश को एक साथ जोड़कर डिजिटल क्रांति की शुरुआत की है. सरहद पर तैनात जवानों से लेकर गांवों के छात्रों तक, हर कोई आज आसानी से डिजिटल माध्यम से जुड़ रहा है. जियो का मुख्य लक्ष्य हर भारतीय के सपने को पूरा करना और डिजिटल भारत के निर्माण को आगे बढ़ाना है. इस दौरान सामने बैठे मुकेश अंबानी काफी भावुक दिखे.