Pomegranate Seeds Benefits: फिटनेस को लेकर अब लोग पहले से ज्यादा एक्टिव हो गए है और अपनी सेहत का खास ख्याल भी रखते हैं. फलो को हेल्थ के लिए बेस्ट माना जाता है और वजह से सुबह नाश्ते में लोग अक्सर फ्रूट्स खाते हैं. खून बढ़ाने की जब भी बात होती है तो लोग सबसे अनार खाने की सलाह देते हैं. अनार भले ही बाकी फलों से अक्सर महंगा मिलता है, मगर उसके बावजूद लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं.
अनार के बीजों को लोग अक्सर कचरा समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटे-छोटे बीज सेहत का खजाना छुपाए बैठे हैं. अनार के बीज सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न न्यूट्रिशन तक, हर जगह अनार को सुपरफूड माना जाता है.
आइए आपको इनके फायदे बताते हैं, जिनको जानने के बाद आप इनको दोबारा फेंकने की गलती नहीं करेंगे.
पोषक तत्वों से भरपूर हैं अनार के बीज
अनार के बीजों में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, विटामिन K, पोटैशियम और पॉलीफेनॉल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये हमारी बॉडी को अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करते हैं और इनको खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है.
दिल को रखते हैं हेल्दी
अनार के बीज ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में कारगार होते हैं. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को हेल्दी रखने में मददगार माने जाते हैं. नियमित मात्रा में सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा कई गुना कम हो सकता है.
पेट के लिए फायदेमंद
जिन लोगों को कब्ज, अपच या पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए अनार के बीज बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें मौजूद फाइबर डाइजेशन को दुरुस्त रखता है और आंतों की सफाई में भी मदद करता है.
स्किन पर लाते हैं नेचुरल ग्लो
सिर्फ अनार ही नहीं बल्कि उसके बीज भी स्किन के लिए गुणकारी होते हैं. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और बढ़ती उम्र के असर को धीमा करने में मदद करते हैं. इससे स्किन में नेचुरल चमक भी बनी रहती है.
वजन घटाने में कर सकते हैं मदद
जो लोग वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए अनार के बीज अच्छा स्नैक साबित हो सकते हैं. इनमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है.
हड्डियों को बनाते हैं मजबूत
अनार के बीजों में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. खासकर बढ़ती उम्र में इनका सेवन शरीर को बहुत फायदें मिलते हैं.