scorecardresearch
 

फ्रिज के ऊपर रखते हैं सामान? भूलकर भी न रखें ये 10 चीजें, हो सकता है नुकसान

Things Which Should Not Be Kept On Fridge: किचन में जगह बचाने के लिए फ्रिज के ऊपर सामान रखने की आदत है, तो थोड़ा सावधान हो जाएं. तेल, मसाले, ब्रेड, चिप्स, दवाइयां और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसी कई चीजों को फ्रिज के ऊपर रखना नुकसानदायक हो सकता है. जानिए ऐसी 10 चीजें, जिन्हें फ्रिज के ऊपर रखने से बचना चाहिए.

Advertisement
X
फ्रिज के ऊपर सामान रखने से वो खराब हो सकता है. (Photo: ITG)
फ्रिज के ऊपर सामान रखने से वो खराब हो सकता है. (Photo: ITG)

Things Which Should Not Be Kept On Fridge: रसोई में जब जगह कम पड़ने लगती है, तो लोग अक्सर फ्रिज के ऊपर की खाली जगह को किसी शेल्फ की तरह इस्तेमाल करने लगते हैं. लोग फ्रिज के ऊपर खूब सारा सामान रखते हैं. किसी को वहां तेल और मसालों की बोतलें रखना आसान लगता है, तो कोई ब्रेड, बिस्कुट, चिप्स, दवाइयां और सफाई में इस्तेमाल होने वाली चीजें रख देता है. इससे रसोई का थोड़ा सामान तो आसानी से एडजस्ट हो जाता है, लेकिन हर चीज को फ्रिज के ऊपर रखना सही नहीं है. कई बार जगह बचाने की यह छोटी-सी तरकीब आपके सामान की क्वालिटी बिगाड़ सकती है और कुछ मामलों में परेशानी की वजह भी बन सकती है.

दरअसल, फ्रिज चलते समय गर्मी पैदा करता है और उसके आसपास हवा का सही तरीके से आना-जाना भी जरूरी होता है. ऐसे में फ्रिज के ऊपर रखी चीजों पर गर्मी का असर पड़ सकता है. कुछ खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो सकती हैं, तो कुछ सामान का स्वाद और क्वालिटी बदल सकती है. वहीं, फ्रिज के ऊपर ज्यादा सामान जमा करने से सफाई करना मुश्किल हो जाता है और अगर सामान ठीक से रखा न हो, तो उसके गिरने का खतरा भी रहता है. इसलिए सिर्फ खाली जगह देखकर वहां कुछ भी रख देना समझदारी नहीं है. आज हम आपको बताएंगे कि कौन सा सामान आपको फ्रिज के ऊपर बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए और उसका कारण क्या है.

1. तेल और मसालों की बोतलें: खाना बनाने वाला तेल और मसाले लगभग हर रसोई में इस्तेमाल होते हैं. कई लोग इन्हें आसानी से हाथ में लेने के लिए फ्रिज के ऊपर रख देते हैं. लेकिन अगर वहां गर्मी पड़ती है, तो तेल की क्वालिटी पर असर पड़ सकता है. खासकर ट्रांसपेरेंट बोतल में रखा तेल रोशनी और गर्मी के कॉन्टैक्ट में आने से जल्दी खराब हो सकता है. मसालों की खुशबू और स्वाद पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए तेल और मसालों को किसी ठंडी, सूखी और कम रोशनी वाली जगह पर रखना अच्छा रहता है.

Advertisement

2. ब्रेड, सीरियल और चिप्स: ब्रेड, कॉर्नफ्लेक्स, चिप्स और दूसरे स्नैक्स को फ्रिज के ऊपर रखना आसान जरूर लगता है, लेकिन यह उनकी क्वालिटी के लिए अच्छा नहीं है. गर्मी और नमी के कारण ब्रेड जल्दी बासी हो सकती है, जबकि चिप्स और सीरियल की क्रिस्पिनेस कम हो सकती है. ब्रेड को सूखी जगह पर और स्नैक्स को उनके पैकेट पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस के मुताबिक रखना चाहिए.

3. शराब और दूसरी अल्कोहल वाली बोतलें: अगर आप फ्रिज के ऊपर वाइन या दूसरी शराब की बोतलें रखते हैं, तो इस आदत को बदलना बेहतर होगा. टेंपरेचर में बार-बार बदलाव होने से कुछ ड्रिंक्स के स्वाद और क्वालिटी पर असर पड़ सकता है. खासकर वाइन को सही टेंपरेचर पर रखना जरूरी होता है. इसलिए ऐसी बोतलों को फ्रिज के ऊपर रखने के बजाय उनके लिए सही जगह चुनें.

4. दवाइयां न रखें: दवाइयों को फ्रिज के ऊपर रखना भी सही नहीं है. कई दवाओं को एक फिक्स टेंपरेचर पर रखने की जरूरत होती है. ज्यादा गर्मी उनके असर और क्वालिटी पर असर डाल कर सकती है. हर दवा को फ्रिज में रखना भी जरूरी नहीं होता. इसलिए दवाइयों के पैकेट पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस पढ़ें और उन्हें उसी के अनुसार सही जगह पर रखें.

5. सफाई करने वाले केमिकल: रसोई में इस्तेमाल होने वाले क्लीनर, फिनाइल और दूसरे सफाई वाले प्रोडक्ट्स को फ्रिज के ऊपर रखने से बचें. ऊंचाई पर रखी बोतलें उठाते समय गिर सकती हैं. अगर घर में छोटे बच्चे हैं, तो उनके वहां तक पहुंचने का खतरा भी रहता है. ऐसे प्रोडक्ट्स को उनकी पैकेजिंग के इंस्ट्रक्शंस के मुताबिक, बच्चों की पहुंच से दूर और खाने-पीने की चीजों से अलग रखें.

Advertisement

6. मोमबत्ती, माचिस और लाइटर: मोमबत्ती, माचिस और लाइटर जैसी चीजों को फ्रिज के ऊपर जमा करना ठीक नहीं है. इनके साथ कागज, पेपर टॉवल और नैपकिन जैसी आसानी से आग पकड़ने वाली चीजें भी वहां न रखें. इन्हें गर्मी और आग की चीजों से दूर और सेफ जगह पर रखना चाहिए.

7. भारी डिब्बे और बड़े बर्तन: फ्रिज के ऊपर की जगह को स्टोरेज रैक समझकर उस पर भारी डिब्बे, बड़े बर्तन या सामान से भरे कंटेनर रखने से बचें. वजन ज्यादा होने पर सामान गिर सकता है और किसी को चोट लग सकती है. इससे फ्रिज के बाहर की तरफ खरोंच या डेंट भी पड़ सकते हैं. कितना वजन रखा जा सकता है, इसके लिए फ्रिज बनाने वाली कंपनी के इंस्ट्रक्शन का भी ध्यान रखना जरूरी है.

8. माइक्रोवेव, टोस्टर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स: रसोई में जगह बचाने के लिए कुछ लोग फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव, टोस्टर या दूसरे छोटे-छोटे गैजेट्स रख देते हैं. लेकिन ऐसा करने से पहले दोनों गैजेट्स के इस्तेमाल और वेंटिलेशन से जुड़े इंस्ट्रक्शंस देखना जरूरी है. माइक्रोवेव और टोस्टर को काम करने के लिए पर्याप्त जगह चाहिए, जबकि फ्रिज को भी गर्मी बाहर निकालने के लिए सही वेंटिलेशन की जरूरत हो सकती है. इसलिए इन्हें फ्रिज के ऊपर रखने के बजाय अलग और मजबूत जगह पर रखें. 

Advertisement

9. जल्दी खराब होने वाला खाना: फल, सब्जियां या दूसरी जल्दी खराब होने वाली खाने की चीजें अस्थायी तौर पर फ्रिज के ऊपर रखने से बचें. वहां का टेंपरेचर फ्रिज के अंदर की तरह कंट्रोल नहीं होता. गर्मी के कारण कुछ फूड्स जल्दी खराब हो सकते हैं. ऐसे खाने को उसकी जरूरत के मुताबिक फ्रिज में या किसी सही टेंपरेचर वाली जगह पर रखें.

10. प्लास्टिक के डिब्बे और कंटेनर: प्लास्टिक के डिब्बे फ्रिज के ऊपर रखने से पहले यह देखना जरूरी है कि वो गर्मी सहने के लिए बने हैं या नहीं. लगातार गर्मी के कॉन्टेक्ट में रहने से कुछ प्लास्टिक कंटेनर मुड़ सकते हैं या उनकी शेल्फ लाइफ कम हो सकती है. अगर डिब्बों में खाने की चीजें रखी हैं, तो उन्हें गर्मी से दूर रखना सही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement