scorecardresearch
 

छह अंकों से पीछे थीं, फिर पलट दी बाजी... मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

मनीषा भानवाला का यह स्वर्ण पदक काफी ऐतिहासिक है. विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार किसी भारतीय महिला पहलवान ने गोल्ड मेडल जीता है. इस तरह उन्होंने ना सिर्फ अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया, बल्कि देश को इस प्रतियोगिता में एक नई उपलब्धि भी दिलाई.

Advertisement
X
मनीषा भानवाला का ऐतिहासिक प्रदर्शन. (Photo: UWW)
मनीषा भानवाला का ऐतिहासिक प्रदर्शन. (Photo: UWW)

भारतीय पहलवान मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. विमेंस 59 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की एबिगेल नेटे को 8-6 से हराया. खास बात यह रही कि मनीषा मुकाबले में एक समय 0-6 से पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए बाजी पलट दी.

इस जीत के साथ मनीषा भानवाल विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं.  उनसे पहले भारत के लिए पुरुष वर्ग में सिर्फ सुशील कुमार ने यह उपलब्धि हासिल की थी. सुशील ने साल 2010 में 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था.

फाइनल में अमेरिकी पहलवान एबिगेल नेटे ने शुरुआती बढ़त बनाकर मनीषा भानवाला को दबाव में डाल दिया था. स्कोर 0-6 होने के बाद भी भारतीय पहलवान ने मुकाबला नहीं छोड़ा. उन्होंने लगातार अंक जुटाए और आखिरी समय में 8-6 की बढ़त लेकर खिताब अपने नाम कर लिया.

मनीषा भानवाला ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की अल्टिन शागायेवा को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी. इस चैम्पियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने सामूहिक रूप से भी खास उपलब्धि हासिल की. पहली बार एक ही संस्करण में भारत की तीन महिला पहलवानों ने स्वर्ण पदक के मुकाबले तक जगह बनाई.

Advertisement

नीलम सिरोही (50 किलोग्राम) और काजल ढोचक (76 किलोग्राम) को गुरुवार को अपने-अपने फाइनल में हार के बाद रजत पदक मिला, जबकि तनु शर्मा ने कांस्य पदक जीता.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement