scorecardresearch
 

Healthwealth summit: दोपहर का खाना भरपेट, रात का हल्का रखें; डॉक्टरों ने बताए सेहतमंद रहने के तरीके

डायबिटीज, मोटापा और लिवर जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सही खानपान और अच्छी नींद बेहद जरूरी हैं. डॉक्टरों ने दोपहर का भरपेट भोजन करने, खाने के बाद चलने और फास्टिंग के सही तरीके अपनाने की सलाह दी है.

Advertisement
X
डॉ. आइजैक मैथाई और डॉ. सुधींद्र उप्पूर
डॉ. आइजैक मैथाई और डॉ. सुधींद्र उप्पूर

कुछ लोग अपनी सेहत पर ध्यान तब देते हैं, जब कोई बीमारी उन्हें परेशान करने लगती है. डायबिटीज, मोटापा और लिवर से जुड़ी समस्याओं के मामले में भी ऐसा ही देखने को मिलता है. लेकिन अगर रोजमर्रा की कुछ आदतों में समय रहते बदलाव कर लिया जाए, तो कई बीमारियों के रिस्क को कम किया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि खाने का समय सही रखें, सही नींद लें और रोज एक्सरसाइज करें. साथ ही दोपहर में भरपेट खाना जरूर खाएं.

आजतक के हेल्थ वेल्थ समिट में सौक्या इंटरनेशनल होलिस्टिक हेल्थ सेंटर के फाउंडर और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आइजैक मैथाई और आयुश्री आयुर्वेद के को-फाउंडर और चीफ आयुर्वेदिक फिजिशियन डॉ. सुधींद्र उप्पूर ने हेल्दी लाइफस्टाइल और बीमारियों से बचाव के तरीके साझा किए.

दोपहर का खाना भरपेट, रात का हल्का रखें

डॉ. सुधींद्र उप्पूर ने कहा कि दोपहर में शाम या रात की तुलना में ज्यादा भोजन करना चाहिए. भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए, ताकि पाचन आसान रहे. उन्होंने खाना खाने के बाद 100 कदम चलने की सलाह भी दी. इसके अलावा सुबह उठने के बाद सामान्य तापमान का पानी पीने की सलाह भी दी. 

यह भी पढ़ें: Healthwealth summit: डेंगू में बुखार उतरते ही क्यों बढ़ जाता है खतरा? डॉक्टरों ने बताया बचाव और इलाज का सही तरीका

फास्टिंग और नींद का भी रखें ध्यान

Advertisement

डॉ. आइजैक मैथाई ने कहा कि फास्टिंग करने से पाचन अच्छा रहता है और लिवर को आराम मिलने में मदद मिल सकती है. हालांकि, फास्टिंग हर व्यक्ति के लिए सही नहीं है. डायबिटीज, दूसरी बीमारियों या नियमित दवाएं लेने वाले लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक भूखे रहने से बचना चाहिए. उन्होंने अच्छी नींद कैसे आएगी इसके टिप्स भी दिए. उन्होंने कहा कि सोने से पहले मोबाइल फोन से दूरी बनाएं. 

यह भी पढ़ें: Healthwealth summit: फिट रहने के लिए जिम, महंगी डाइट जरूरी नहीं; 'इंडियाज फिटेस्ट फैमिली' ने बताया फिटनेस का मंत्र

पंचकर्म और वजन घटाने वाली दवाओं पर क्या बोले डॉक्टर?

डॉ. मैथाई ने आयुर्वेद की पारंपरिक पंचकर्म चिकित्सा का जिक्र करते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य देखभाल में किया जाता रहा है, लेकिन इसे बिना जानकारी और विशेषज्ञ की निगरानी के बिना नहीं कराना चाहिए. वहीं, वजन घटाने के लिए इस्तेमाल होने वाली GLP-1 दवाओं पर उन्होंने कहा कि कुछ मरीजों के लिए ये फायदेमंद हो सकती हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल केवल डॉक्टर की सलाह और निगरानी में होना चाहिए.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement