Suji Rice Tikki Recipe: चावल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है लेकिन कई बार खाना खाने के बाद भी चावल बच जाते हैं और समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए. कुछ लोग बचे हुए चावल को फ्राई करके खा लेते हैं तो कई लोग उन्हें फेंक देते हैं. हालांकि, अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. बचे हुए चावल से आप शाम की चाय के लिए कई टेस्टी और हेल्दी स्नैक तैयार कर सकते हैं, उन्हीं में से एक है सूजी और चावल से बनी कुरकुरी टिक्की. यह खाने में काफी टेस्टी होती है और इसे बनाना भी काफी आसान है.
इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं कि बचे हुए चावल और सूजी से कुरकुरी टिक्की कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप बचे हुए चावल
1/4 कप सूजी
1/4 कप कद्दूकस की हुई गाजर
1/4 कप बारीक कटा प्याज
1/4 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
3 बड़े चम्मच दही
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार