scorecardresearch
 

Rice Kanji Recipe: बचे हुए चावल से 10 मिनट में बनाएं राइस कांजी, गर्मियों के लिए है परफेक्ट नाश्ता

Rice Kanji Recipe: गर्मियों में ठंडक देने वाला राइस कांजी एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता है जो कम मेहनत में आसानी से तैयार हो जाता है. आज हम आपको राइस कांजी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकेंगे.

Advertisement
X
गर्मियों का सुपरफूड है राइस कांजी, जानें बनाने का सही तरीका (Photo- Adobe Stock)
गर्मियों का सुपरफूड है राइस कांजी, जानें बनाने का सही तरीका (Photo- Adobe Stock)

Rice Kanji Recipe: गर्मियों के मौसम में राइस कांजी नाश्ते के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए बस फर्मेंटेड चावल, दही, प्याज और हरी मिर्च की जरूरत होती है. कम समय और कम मेहनत में बनने वाली यह डिश खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छी है, जिनके पास सुबह ज्यादा समय नहीं होता. आइए जानते हैं कि बासी चावल से सुबह के नाश्ते में राइस कांजी कैसे बनाई जा सकती है.

राइस कांजी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप पके हुए चावल
½ कप पानी
½ कप दही
1 मीडियम साइज प्याज (कटा हुआ)
1 हरी मिर्च (कटी हुई)
¼ छोटा चम्मच सरसों के बीज
¼ छोटा चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग
4–5 करी पत्ते
मुट्ठी भर धनिया पत्ती

राइस कांजी बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले चावल को रातभर के लिए पानी में भिगो दें. लगभग 8–10 घंटे बाद इन्हें उसी पानी में पकने के लिए रख दें.
  2. जब 1 कप चावल अच्छी तरह पक जाए तो उसमें ½ कप पानी डालकर हल्का सा मिक्स करें.
  3. इसके बाद उसमें ½ कप दही डालकर अच्छे से मिला लें.
  4. अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं.
  5. इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा घी गरम करें. इसमें हींग, जीरा, सरसों के बीज और करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें.
  6. अब तैयार तड़के को कांजी में डाल दें और ऊपर से धनिया पत्ती या काली मिर्च पाउडर से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement