scorecardresearch
 

मैदान के बाद शादी में भी छाए एर्लिंग हालैंड ,'Viking Row' सेलिब्रेशन से लूटी महफिल

जियानलुइगी डोनारुम्मा की शादी में एर्लिंग हालैंड ने अपने मशहूर 'Viking Row' सेलिब्रेशन से पूरी महफिल लूट ली. इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
शादी में भी छा गए एरलिंग हालैंड, वायरल हुआ 'Viking Row' सेलिब्रेसन ( Photo: Reuters)
शादी में भी छा गए एरलिंग हालैंड, वायरल हुआ 'Viking Row' सेलिब्रेसन ( Photo: Reuters)

एर्लिंग हालैंड मैदान पर अपने गोलों से जितनी सुर्खियां बटोरते हैं, मैदान के बाहर भी उतने ही चर्चाओं में रहते हैं. इस बार नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर ने इटली के गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा की शादी में अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया.

इटली के फसानो में आयोजित इस भव्य शादी समारोह में हालैंड अपनी पार्टनर इसाबेल हॉगसेंग जोहानसेन के साथ पहुंचे. लेकिन असली आकर्षण तब बना, जब उन्होंने मेहमानों के साथ मशहूर 'वाइकिंग रो' सेलिब्रेशन शुरू किया. 

यह भी पढ़ें: 110 विकेट, IPL में कमाल..., अब टीम इंडिया के लिए डेब्यू, कौन हैं यश ठाकुर?

सभी मेहमान एक लाइन में बैठ गए और नाव चलाने जैसी हरकतें करते हुए तालियों और गानों के बीच इस पारंपरिक नॉर्वेजियन जश्न का हिस्सा बने. इस दौरान पूरा माहौल उत्साह से भर गया.

इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फुटबॉल फैन्स हालैंड के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सचिन का 'महारिकॉर्ड' खतरे में! जो रूट हर टेस्ट के साथ पहुंच रहे हैं और करीब

Advertisement

'वाइकिंग रो' सेलिब्रेशन को हालैंड और नॉर्वे की राष्ट्रीय टीम ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया था. अब डोनारुम्मा की शादी में भी यही जोश देखने को मिला, जिसने इस खास समारोह को और भी यादगार बना दिया.

डोनारुम्मा की शादी में कई बड़े फुटबॉल सितारों ने भी शिरकत की. इटली के स्टार मिडफील्डर सैंड्रो टोनाली, निकोलो बरेला और दिग्गज डिफेंडर पाओलो माल्डिनी समेत कई नामचीन खिलाड़ी इस समारोह में मौजूद रहे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement