scorecardresearch
 

Chana Dal Recipes: प्रोटीन से भरपूर चना दाल से बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, मिनटों में होंगी तैयार और स्वाद है लाजवाब

Chana Dal Recipes: अगर आप रोज के खाने में कुछ हेल्दी और टेस्टी शामिल करना चाहते हैं तो चना दाल एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. आज हम आपको चना दाल से बनने वाले कुछ आसान और टेस्टी डिशेज के बारे में बताएंगे.

Advertisement
X
सिर्फ दाल-चावल ही क्यों? चना दाल से बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम (Photo- ITG)
सिर्फ दाल-चावल ही क्यों? चना दाल से बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम (Photo- ITG)

Chana Dal Recipes: चना दाल भारतीय घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली दालों में से एक है. यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है और डाइजेशन भी बेहतर रहता है. इससे आप कई तरह की आसान और झटपट बनने वाली डिशेज तैयार कर सकते हैं जो पूरे परिवार को पसंद आएंगी. आज इस खबर में हम आपको चना दाल से बनने वाले कुछ आसान और टेस्टी  रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकेंगे.

चना दाल का चीला
चना दाल का चीला बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को 2-3 घंटे तक भिगो दें. इसके बाद इसे पीसकर पतला घोल तैयार कर लें. अब इसमें अपनी पसंद की सब्जियां, प्याज और मसाले मिलाएं. इस घोल को तवे पर फैलाकर चीला बनाएं और दोनों तरफ से सेंक लें. तैयार चीले को चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

चना दाल के कबाब
चना दाल के कबाब बनाने के लिए सबसे पहले दाल को भिगो लें. फिर इसे अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और थोड़ा सा सोया ग्रेन्यूल्स के साथ पीसकर पेस्ट तैयार लें. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब का आकार दें. इसके बाद कढ़ाई या पैन में थोड़ा सा घी या तेल डालकर इन्हें हल्का-हल्का सेंकते हुए शैलो फ्राई करें. जब कबाब सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं, तब इन्हें निकालकर गरमा-गरम सर्व करें.

Advertisement

चना दाल तड़का
चना दाल तड़का खाने में काफी टेस्टी लगती है और इसे बनाना काफी आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को कुकर में उबाल लें. इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर और मसालों का तड़का लगाएं. ऊपर से थोड़ा घी डालें और गरमा-गरम रोटी के साथ खाएं.

चना दाल का पराठा
चना दाल का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को नमक, हल्दी, अजवाइन और जीरा डालकर कुकर में पका लें. फिर इसे हल्का मैश करके स्टफिंग तैयार करें. अब आटे की लोई में यह स्टफिंग भरकर पराठा बेलें और तवे पर घी या तेल लगाकर सेंक लें.

चना दाल का हलवा
इस मीठी डिश के लिए चना दाल को भिगोकर पीस लें. फिर कढ़ाई में घी गरम करके इस पेस्ट को 10–15 मिनट तक भूनें, जब तक इसका रंग बदलकर खुशबू न आने लगे. इसके बाद इसमें चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement