scorecardresearch
 

Kele Ke Phool Ki Sabji: नाना पाटेकर को बहुत पसंद थी केले के फूल की सब्जी, कीमे जैसा स्वाद, घर पर बनाना है आसान

Nana Patekar Favourite Kele Ke Phool Ki Sabji: नाना पाटेकर को केले के फूल की सब्जी बेहद पसंद थी. लल्लनटॉप के इंटरव्यू में उन्होंने मां के हाथ की इस खास डिश का किस्सा सुनाया था. जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी.

Advertisement
X
केले के फूल की सब्जी को आप रोटी, पराठा या फिर चावल के साथ खा सकते हैं. (Photo: ITG)
केले के फूल की सब्जी को आप रोटी, पराठा या फिर चावल के साथ खा सकते हैं. (Photo: ITG)

Kele Ke Phool Ki Sabji: नाना पाटेकर का गोवा में 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है. एक्टर के यूं अचानकर चले जाने से फिल्मी जगत में मातम पसर गया है. नाना पाटेकर की फिल्मों के अलावा उनकी सादगी और खाने से जुड़े किस्से भी लोगों को खूब याद किए जा रहे हैं. नाना को घर का सादा और देसी खाना काफी पसंद था. खासतौर पर केले के फूल की सब्जी उनके पसंदीदा डिशेज में शामिल थी. लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने खुद रिवील किया था उनकी मां केले के फूल की सब्जी बनाती थीं. उन्होंने इससे जुड़ा अपनी मां का एक मजेदार किस्सा भी सुनाया था.

नाना ने बताया था कि उनकी मां केले के फूल की ऐसी स्वादिष्ट सब्जी बनाती थीं कि इसे खाने वाले लोग पहचान तक नहीं पाते थे कि आखिर सब्जी किस चीज की बनी है. उनके एक दोस्त को तो ये सब्जी देखकर और खाकर कीमा जैसी लगी थी.

ये सब्जी बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे घर पर बना सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे बना सकते हैं केले के फूल की सब्जी.

इंग्रेडिएंट्स:

  • 1 केला फूल (बारीक कटा हुआ)
  • 2 प्याज (बारीक कटे हुए)
  • 2 टमाटर (कटे हुए)
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • हरा धनिया गार्निश के लिए

केले के फूल की सफाई कैसे करें?
केले के फूल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले उसकी सफाई करनी जरूरी है. इसके लिए केले के फूल की ऊपर वाली गहरे रंग की पत्तियां हटाएं. अंदर निकलने वाले छोटे फूलों में से सख्त डंडी और पतली ट्रांसपेरेंट लेयर निकाल दें. अब इन्हें बारीक काट लें और हल्दी-नमक वाले पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें, ताकि कड़वाहट कम हो जाए.

Advertisement

बनाने का तरीका: 

1. केले के फूलों की सब्जी बनाने के लिए कटे हुए फूलों को हल्का उबाल लें. 
2. जब ये अच्छे से उबल जाएं तब कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा डालें. इसके बाद इसमें प्याज डालकर हल्की गोल्डन होने तक भूनें. 
3. प्याज भुन जाने के बाद फिर अदरक-लहसुन, हरी मिर्च और टमाटर डालकर मसाला तैयार करें. जब मसाला अच्छी तरह पक जाए तो उसमें उबले हुए केले के फूल डाल दें.
4. अब हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और लाल मिर्च डालकर कुछ मिनट तक अच्छे से पकाएं.
5. आखिर में थोड़ा गरम मसाला और हरा धनिया डाल दें. गर्मागर्म केले के फूल की स्वादिष्ट मसालेदार सब्जी तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement