भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के अचानक चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और उनके प्रशंसक उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान ने नाना पाटेकर के लिए एक बेहद इमोशनल और दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है.
नाना के निधन से टूटे शाहरुख ने अपनी पोस्ट में पहली मुलाकात का वह मशहूर किस्सा शेयर किया है, जिसने उनकी जिंदगी और एक्टिंग के नज़रिए को हमेशा के लिए बदल दिया. आइए जानते हैं शाहरुख खान ने अपने मेंटर और दोस्त नाना पाटेकर को याद करते हुए क्या कुछ लिखा.
शाहरुख खान का इमोशनल पोस्ट
शाहरुख खान ने पोस्ट लिखा, ' जब मैं उनसे पहली बार मिला, तो घबराहट और झिझक की वजह से मैं अपने बाल ठीक करने लगा। उन्होंने मेरा हाथ झटक दिया और कहा, 'हीरो की तरह बाल मत बना... तू एक्टर है'. वह चापलूसी नहीं करते थे. वह वही नहीं कहते थे जो आप सुनना चाहते थे, बल्कि वही कहते थे जो आपके लिए सुनना जरूरी था. नाना ऐसे ही थे. साफ-सुथरी बात करने वाले. थोड़े सख्त, ईमानदार और उनकी मुस्कान बहुत प्यारी थी.'
एक्टर ने आगे लिखा, 'प्यार जताने का उनका अंदाज हमेशा अनोखा होता था. वह पहले आप पर चिल्लाते थे, और फिर तीसरी या चौथी बार डांटने के बीच ही आपको एहसास होता था कि वह आपको गले लगा रहे हैं. वह मुझसे बहुत प्यार करते थे और मैं भी उनसे बहुत प्यार करता था. वह मेरे मेंटर, टीचर, आलोचक और दोस्त थे, जो कैरम के खेल में मुझे और अपने आस-पास के सभी लोगों को बार-बार हराते थे और अपनी जीत का मजा लेते थे. नाना, आपका जोश, आपकी हंसी, आपका पागलपन और आपका प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा। काश हमें और बातें करने, एक और बहस करने, एक और कप चाय पीने और कैरम का एक और गेम खेलने का समय मिला होता.'
अंत में शाहरुख ने लिखा, 'आपने न सिर्फ़ सिनेमा की दुनिया में, बल्कि सभी भारतीयों और दुनिया भर के लोगों के दिलों में भी एक खालीपन छोड़ दिया है. मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मैं आपको बहुत याद करूंगा और आपकी कही बात को हमेशा अपने दिल में बसाए रखूंगा... 'हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना'. नाना, आपकी आत्मा को शांति मिले और अल्लाह आप पर अपनी कृपा बनाए रखे. स्वर्ग भी धन्य हो जाएगा जब आप वहां पहुंचेंगे... एक बेहतरीन एक्टर और एक अजेय कैरम चैंपियन. आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपकी बहुत याद आती है!! बहुत जल्दी चले गए मेरे हीरो एक्टर! RIP.'
शाहरुख पर क्या कहा था नाना ने?
साल 2024 में लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने शाहरुख खान को अपना बच्चा बताया था. उन्होंने बताया कि शाहरुख आज भी उनसे काफी प्यार से मिलते हैं और वो आज भी उन्हे नहीं भूले हैं. इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज भी वह मुझसे बहुत प्यार से मिलते हैं. लोग भूल जाते हैं, लेकिन वह नहीं भूले हैं. मेरे लिए, वह अभी भी एक बच्चे की तरह हैं. मैं वास्तव में उनसे बहुत प्यार करता हूं.'
आपको बता दें कि नाना पाटेकर और शाहरुख खान ने मुख्य रूप से दो बड़ी फिल्मों में साथ काम किया था. साल 1992 में आई फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' और 2002 में आई फिल्म 'शक्ति: द पावर'. इन दोनों ही फिल्मों में दर्शकों ने दोनों बड़े कलाकारों की जुगलबंदी और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया था.