scorecardresearch
 

वोटर लिस्ट से हटवाया जिंदा मतदाता का नाम? कर्नाटक में निर्दलीय विधायक पर FIR

कर्नाटक में निर्दलीय विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. उनपर आरोप है कि उन्होंने जीवित शख्स को मृत साबित करके वोटर लिस्ट से नाम हटवाने की कोशिश की. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
निर्दलीय विधायक बसनगौड़ा पाटिल के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज हुई. (Photo- Instagram/Basangouda Patil Yatnal)
निर्दलीय विधायक बसनगौड़ा पाटिल के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज हुई. (Photo- Instagram/Basangouda Patil Yatnal)

कर्नाटक में निर्दलीय विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है. बीजापुर सिटी से विधायक पर आरोप है कि एक जीवित मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया. शिकायतकर्ता रजाक ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.

रजाक का आरोप है कि विधायक यतनाल की ओर से सितंबर 2026 में उनके नाम को मतदाता सूची से हटाने के लिए दस्तावेज जमा किए गए. शिकायत में कहा गया है कि जिन दस्तावेजों के आधार पर नाम हटाने की मांग की गई, उनमें रजाक को मृत बताया गया था, जबकि वो जीवित हैं.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यतनाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इनमें धारा 318(4), 336(3) और 340(2) शामिल हैं.

अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी और यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि मतदाता का नाम हटाने के लिए जमा किए गए दस्तावेज असली थे या उनमें किसी तरह की जालसाजी की गई थी. यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब कर्नाटक में मतदाता सूची को लेकर संशोधन और जांच की प्रक्रिया चल रही है. 

Advertisement

जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि दस्तावेज किसने तैयार किए और उन्हें चुनाव अधिकारियों के सामने किस तरह पेश किया गया. पुलिस की जांच के बाद ही यह साफ होगा कि दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा हुआ था या नहीं और इस पूरे मामले में किसकी भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए फर्जी Form-7 भरने का आरोप, तेलंगाना-कर्नाटक में BLA पर FIR

मतदाता सूची से नाम हटाने पर क्या सवाल उठे?

इस दौरान कई जगहों से पात्र मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिशों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मतदाता सूची में किसी व्यक्ति का नाम गलत तरीके से हटना उसके मतदान के अधिकार को प्रभावित कर सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement