How to Make Marwadi Papad ki Sabzi: गर्मियों का मौसम आते ही रसोई में ऐसी डिशेज की तलाश शुरू हो जाती है जो जल्दी बन जाएं, टेस्टी हों और ज्यादा भारी भी न लगें. ऐसे में राजस्थान की पारंपरिक पापड़ की सब्जी एक शानदार ऑप्शन है, यह ऐसी डिश है जो कम इंग्रेडिएंट्स में तैयार हो जाती है, मारवाड़ी स्टाइल में आप इसे भी आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं.
जब घर में सब्जियां कम हों या अचानक मेहमान आ जाएं, तब यह रेसिपी बहुत काम आती है. राजस्थान जैसे ड्राई एरिया में पानी और ताजी सब्जियों की कमी के कारण कई ऐसी अनोखी रेसिपीज का जन्म हुआ है, जिनमें पापड़ की सब्जी का नाम सबसे ऊपर आता है.
पापड़ की सब्जी क्यों है खास
पापड़ की सब्जी का टेस्टी हल्का मसालेदार, खट्टा और बेहद लाजवाब होता है. इसे दही और मसालों के साथ बनाया जाता है, जिससे यह गर्मियों में भी खाने में भारी नहीं लगती. अगर आप रोजाना की दाल-सब्जी से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो यह पारंपरिक राजस्थानी डिश आपके खाने का मजा दोगुना कर सकती है.
आइए जानते हैं इसे घर पर आसान तरीके से कैसे तैयार करें.
पापड़ की सब्जी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
इस तरीके से बनाएं पापड़ की सब्जी
इस तरीके से सर्व करें पापड़ की सब्जी
राजस्थानी पापड़ की सब्जी को गरमा-गरम बाजरे की रोटी, फुल्के या सादे चावल के साथ परोसें.
गर्मियों में इसका खट्टा-तीखा स्वाद खाने का मजा सच में दोगुना कर देता है और दही खाने से पेट को भी आराम मिलता है.