Mango Slice Kulfi Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को आइसक्रीम और कुल्फी खाने का मन करने लगता है. यूं तो आइसक्रीम्स में बहुत से फ्लेवर्स आते हैं, लेकिन मैंगो फ्लेवर की बात ही अलग होती है. मैंगो फ्लेवर की ठंडी-ठंडी कुल्फी बच्चों से लेकर बड़ों तक की फेवरेट होती है और अगर ये कुल्फी दिल्ली की हो तो इसका स्वाद ही अल्टिमेट होता है. लेकिन दिल्ली में मिलने वाली मैंगो स्लाइस कुल्फी हर जगह आसानी से नहीं मिलती और जहां मिलती है वहां काफी महंगी होती है. ऐसे में अगर हम कहें कि आप दिल्ली जैसी मैंगे कुल्फी का लुत्फ अब घर पर आसानी से उठा पाएंगे तो? खास बात ये है कि आप ये मैंगो कुल्फी बिना मशीन और बिना महंगी क्रीम के बना सकते हैं.
आज हम आपको आसानी से बनने वाली मैंगो स्लाइस कुल्फी की रेसिपी बताने वाले हैं, जो स्वाद में बिल्कुल मार्केट जैसी लगेगी. साथ ही कुछ खास ट्रिक्स भी बताएंगे, जिनसे कुल्फी में बर्फ नहीं जमेगी और टेक्शचर एकदम क्रीमी रहेगा.
इंग्रेडिएंट्स
कुल्फी बेस के लिए
बाकी चीजें
बनाने का तरीका:
1. कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले दूध तैयार करना होगा. इसके लिए एक पैन में 2 चम्मच पानी डालें. अब 2 कप दूध में से डेढ़ कप दूध पैन में डाल दें और आधा कप दूध अलग रख लें.
2. अलग रखे दूध में कॉर्नफ्लोर या अरारोट मिलाकर अच्छे से घोल तैयार करें. अब पैन वाले दूध को उबालें और उसमें आधा कप चीनी डाल दें. जब दूध दोबारा उबलने लगे, तब कॉर्नफ्लोर वाला मिश्रण डालें और हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं.
3. जब मिश्रण थोड़ा क्रीमी हो जाए, तब गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.
4. इसके बाद एक बाउल में ताजी मलाई लें और छन्नी से छान लें ताकि टेक्शचर स्मूद हो जाए. अब इसमें पिसी हुई चीनी डालकर हल्के हाथ से फेंटें. ध्यान रखें कि फेंटने पर मक्खन न बनने पाए.
5. अब इसमें ठंडा किया हुआ दूध वाला मिश्रण डालें और अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद इसे 30 मिनट फ्रीजर या 2 घंटे फ्रिज में रखकर अच्छी तरह चिल्ड कर लें.
6. आम का ऊपर वाला हिस्सा काट लें. अब चम्मच की मदद से धीरे-धीरे अंदर की गुठली निकाल लें. ध्यान रखें कि आम के बाहर का छिलका नहीं कटना चाहिए और अंदर थोड़ा पल्प बचा रहना चाहिए. अब आम को क्लिंग रैप से कवर करके गिलास में खड़ा कर दें.
7. जो दूध वाले मिश्रण को आम के अंदर भर दें. ऊपर से आम का कटा हुआ हिस्सा वापस लगा दें और सभी आमों को फ्रीजर में रातभर जमने के लिए रख दें.
8. जब कुल्फी अच्छी तरह जम जाए, तब आम का छिलका हटाकर स्लाइस में काटें. ऊपर से पतला-पतला कटा पिस्ता डालें और ठंडी-ठंडी मैंगो स्लाइस कुल्फी सर्व करें.