scorecardresearch
 

Shahi Tukda Recipe: सिर्फ ब्रेड और दूध से मिनटों में घर पर बनाएं टेस्टी मिठाई, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी

Shahi Tukda Recipe: त्योहार हो, मेहमानों की दावत या घर में कोई खास मौका , शाही टुकड़ा हर अवसर की शान बढ़ा देता है. आज हम आपको इस पारंपरिक देसी मिठाई को घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
इस आसान तरीके से घर पर बनाएं हलवाई जैसा शाही टुकड़ा (Photo-ITG)
इस आसान तरीके से घर पर बनाएं हलवाई जैसा शाही टुकड़ा (Photo-ITG)

Shahi Tukda Recipe: शाही टुकड़ा एक ऐसी पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में मिठास घुल जाती है. बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से मलाईदार यह मिठाई ब्रेड, दूध, केसर और ड्राई फ्रूट्स से तैयार की जाती है. अगर आप किसी खास मौके पर घर में ऐसी मिठाई बनाना चाहते हैं जो हर किसी को पसंद आए और आसानी से तैयार हो जाए तो शाही टुकड़ा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.

आज हम आपको घर पर हलवाई जैसा स्वाद वाला शाही टुकड़ा बनाना चाहते हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से इसे घर पर तैयार कर सकते हैं.

शाही टुकड़ा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

8-10 ब्रेड स्लाइस
1 लीटर फुल क्रीम दूध
1 कप चीनी
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1/4 छोटा चम्मच केसर
1/4 कप घी
1/4 कप कटे हुए बादाम
1/4 कप कटे हुए पिस्ते
1/4 कप कटे हुए काजू
1/4 कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स

शाही टुकड़ा कैसे बनाते हैं?

  1. शाही टुकड़ा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें. अब एक पैन में दूध डालकर मीडियम गैस पर उबालें. जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब ब्रेड के टुकड़ों को तैयार दूध में कुछ देर के लिए डुबो दें, ताकि वे अच्छी तरह दूध सोख लें. इसके बाद एक कड़ाही में घी गर्म करें और ब्रेड के टुकड़ों को मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
  3. तले हुए ब्रेड के टुकड़ों को सर्विंग प्लेट में रखें और ऊपर से बचा हुआ केसर वाला दूध डाल दें. आखिर में कटे हुए बादाम, पिस्ते, काजू और अन्य ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें. स्वाद बढ़ाने के लिए चाहें तो कुछ केसर के धागे भी ऊपर से डाल सकते हैं.
  4. शाही टुकड़ा को गर्म या फ्रिज में ठंडा करके, दोनों तरह से परोसा जा सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • दूध को हल्का गाढ़ा होने तक जरूर पकाएं, इससे मिठाई का स्वाद बेहतर होता है.
  • ब्रेड को ज्यादा देर तक दूध में न रखें, वरना वह टूट सकती है.
  • ब्रेड को मीडियम गैस पर ही तलें, ताकि वह बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम रहे.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement