scorecardresearch
 

How to Make Bharwan Tamatar: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा 'भरवां टमाटर', मजे से खाएंगे घरवाले, बेहद आसान है बनाना

गर्मियों में रोजाना कद्दू-लौकी खाकर बोर हो गए हैं? तो ट्राई करें द कपिल शर्मा शो फेम एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग में ट्रेंड कर रही योगिता बिहानी की स्पेशल 'भरवां टमाटर' रेसिपी. आलू की लाजवाब स्टफिंग और काजू-मलाई की रिच ग्रेवी वाली यह डिश बेहद लाजवाब है.

Advertisement
X
टमाटर की सब्जी बहुत आसानी से बन जाती है. (PHOTO:ITG/AI)
टमाटर की सब्जी बहुत आसानी से बन जाती है. (PHOTO:ITG/AI)

How to Make Bharwan Tamatar: भारतीय खाना अपना स्वाद और वैरायटी के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. वैसे तो आपने भरवां केरला, शिमला मिर्च, लौकी, परवल की सब्जी तो जरूर खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी भरवांं टमाटर की सब्जी खाई है. हाल ही में द कपिल शर्मा शो फेम एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के लेटेस्ट व्लॉग में उनकी बेटे की मंगेतर योगिता बिहानी ने सबको स्पेशल भरवां टमाटर की सब्जी खिलाई थी.

उनके वीडियो के वायरल होने के बाद से यह डिश खूब ट्रेंड में है. अगर आप भी गर्मियों में रोजाना कद्दू-लौकी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो भरवां टमाटर आपके लिए एकदम बेस्ट रहने वाला है. आइए जानते हैं घर पर ढाबा स्टाइल रिच ग्रेवी वाले भरवां टमाटर कैसे बना सकते हैं. 

भरवां टमाटर बनाने के लिए लीजिए ये चीजें 

टमाटर और स्टफिंग के लिए:

  • टमाटर: 5-6 
  • उबले आलू: 3 (मैश किए हुए) 
  • हरी मिर्च और अदरक: 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • आधा चम्मच हल्दी
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • आधा चम्मच अमचूर पाउडर
  • नमक.

रिच ग्रेवी के लिए:

  • प्याज: 2 (बारीक कटे हुए या पेस्ट)
  • काजू पेस्ट/मलाई: 2 बड़े चम्मच
  • 1 तेजपत्ता,
  • 1 दालचीनी का टुकड़ा
  •  2 लौंग
  •  1 छोटा चम्मच जीरा
  •  1 चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • आधा चम्मच हल्दी
  • नमक.
  • तेल/घी: 2-3 बड़े चम्मच

भरवां टमाटर बनाने का आसान तरीका

टमाटर तैयार करें: सबसे पहले टमाटरों को धोकर सुखा लें. अब टमाटर के ऊपरी हिस्से को चाकू की मदद से गोल काट लें. एक छोटे चम्मच से टमाटर के अंदर का सारा गूदा और बीज धीरे-धीरे बाहर निकाल लें, ताकि टमाटर एक खोखले कप की तरह दिखने लगे. निकाले गए गूदे को फेंकें नहीं, इसे मिक्सी में पीसकर ग्रेवी के लिए रख लें.

Advertisement

लाजवाब स्टफिंग बनाएं: एक पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें. इसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक का तड़का लगाएं. अब मैश किए हुए आलू डालें. साथ ही हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालकर तीन से चार मिनट तक अच्छे से भून लें. आखिरी में बारीक कटा हरा धनिया मिलाकर रख लें.

टमाटरों को भरें और सेकें: इसके बाद तैयार स्टफिंग को चम्मच की मदद से खाली किए गए टमाटरों के अंदर अच्छी तरह दबा-दबाकर भर दें. अब उसी पैन में थोड़ा सा तेल डालें और इन भरे हुए टमाटरों को ढककर धीमी आंच पर पांच से सात मिनट के लिए अलट-पलट कर सेक लें, इससे टमाटर की बाहरी त्वचा थोड़ी नरम हो जाएगी. उन्हें निकाल कर अलग रख लें.

ग्रेवी तैयार करें: अब कड़ाही में तेल या घी गर्म करके खड़े मसालों और जीरे का तड़का लगाएं. अब प्याज का पेस्ट डालकर गोल्डन होने तक भूनें. इसके बाद टमाटर का बचा हुआ गूदा, धनिया पाउडर, हल्दी और कश्मीरी लाल मिर्च डालें. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें काजू का पेस्ट या ताजी मलाई मिलाकर दो मिनट और पकाएं. ग्रेवी को गाढ़ा रखने के लिए आधा कप पानी डालें और उबाल आने दें.

फाइनल टच: ग्रेवी में उबाल आने पर ऊपर से गरम मसाला और कसूरी मेथी क्रश करके डालें. अब भुने हुए भरवां टमाटरों को धीरे से इस ग्रेवी में रख दें. धीमी आंच पर ढककर सिर्फ दो से तीन मिनट पकने दें ताकि टमाटर ग्रेवी के स्वादों को सोख लें.

Advertisement

आप  'भरवां टमाटर ग्रेवी' को बारीक कटे धनिए से सजाकर तंदूरी रोटी, नान या जीरा राइस के साथ परोसें.एक बार भरवां टमाटर खाने के बाद भरवां करेला और शिमला मिर्च भूल जाएंगे, घरवाले भी बार-बार इसे बनाने को कहेंगे. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement