scorecardresearch
 

सपा सरकार में मंत्री रहे नानक दीन ने की आत्महत्या, विधायक निवास से कूदे

समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे नानक दीन भुर्जी ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित दारुल सफा नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से डिप्रेशन में थे. उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
X
नानक दीन भुर्जी ने की खुदकुशी. (File Photo: ITG)
नानक दीन भुर्जी ने की खुदकुशी. (File Photo: ITG)

समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे नानक दीन भुर्जी ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली. उन्होंने हजरतगंज क्षेत्र स्थित दारुल सफा नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार घटना 28 जुलाई 2026 को हुई.

दारुल सफा नए विधायक निवास के व्यवस्था अधिकारी ने चौकी प्रभारी को सूचना दी कि विधायक निवास के पीछे एक व्यक्ति ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल शख्स को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उनकी पहचान नानक राम भुर्जी के रूप में की. उनकी उम्र करीब 68 वर्ष बताई गई है. वह समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके थे.

लंबे समय से डिप्रेशन में थे नानक दीन भुर्जी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नानक दीन भुर्जी काफी दिनों से अवसाद यानी डिप्रेशन में थे. पुलिस के मुताबिक उन्हें अक्सर दारुल सफा विधायक निवास परिसर में घूमते हुए देखा जाता था. पुलिस फिलहाल मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी. शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है. नानक दीन भुर्जी के राजनीतिक जीवन में भी बदलाव आया था. वह समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे थे. बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. वर्तमान में वह भाजपा से जुड़कर अपना संगठन चला रहे थे. इस घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement