गर्मियों में बाजारों में कई तरह की सब्जियां आती हैं. जहां एक तरफ आलू-प्याज जैसी सब्जियां आती हैं, वहीं इस मौसम में खूब सारी हरी सब्जियां भी आती हैं. लौकी, तोरी, कद्दू और भिंडी जैसी सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं, लेकिन अक्सर घरों में इन्हें एक ही तरीके से बनाया जाता है. यही वजह है कि कई बार बच्चे ही नहीं, बड़े भी इन सब्जियों को देखकर मुंह बनाने लगते हैं.
कोई भी लौकी, तोरी से खाना खाने के लिए तैयार नहीं होता है. अगर आपके घर में भी अक्सर एक ही जैसी और बिल्कुल सिंपल तोरी की सब्जी बनती है और आप उसे खाकर बोर हो चुके हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको पंजाबी अंदाज में तोरी की सब्जी बनाना सिखाएंगे. मसालों का दमदार स्वाद और देसी तड़के का मजा इस सिंपल सी सब्जी को बेहद खास बना देगी. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. चलिए जानते हैं पंजाबी स्टाइल तोरी कैसे बनाएं.
क्यों खास है पंजाबी स्टाइल तोरी?
पंजाबी स्टाइल में बनी तोरी की सब्जी में मसालों का फ्लेवर बहुत जबरदस्त आता है, जो इसका स्वाद दोगुना कर देता है. इसमें प्याज, टमाटर और मसालों को अच्छे से भूनकर तैयार किया जाता है, जिससे सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. जो लोग आमतौर पर तोरी की सब्जी खाना पसंद नहीं करते, उन्हें भी ये रेसिपी खूब पसंद आ सकती है.
तोरी की सब्जी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स:
ऐसे बनाएं स्वादिष्ट पंजाबी तोरी
1. पंजाबी स्टाइल तोरी बनाने के लिए सबसे पहले तोरी को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. अब कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होते ही उसमें जीरा और राई डालकर तड़कने दें.
2. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक पकाएं, ताकि कच्चापन निकल जाए.
3. जब अदरक-लहसुन कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकने दें. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
4. अब इसमें कटी हुई तोरी डालें और मसालों के साथ अच्छे से मिलाएं. इसके बाद इसे धीमी आंच पर ढककर पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्जी नीचे न लगे.
5. जब तोरी पूरी तरह सॉफ्ट हो जाए, तब इसमें गरम मसाला, आमचूर पाउडर और कसूरी मेथी डालें. आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें.
स्वाद बढ़ाने के लिए अपना सकते हैं ये टिप्स