scorecardresearch
 

Nellikai Rasam Recipe: आंवले का अचार-मुरब्बा छोड़ें, इस बार बनाएं टेस्टी रसम, आसान है रेसिपी

Nellikai Rasam Recipe: आंवले से अचार, चटनी और मुरब्बा तो आपने कई बार बनाया होगा लेकिन क्या कभी साउथ इंडियन स्टाइल रसम ट्राई किया है. आंवले, टमाटर, इमली और मसालों से बनने वाली यह डिश स्वाद में खट्टी-चटपटी होती है. आइए जानते हैं घर पर आंवला रसम बनाने की आसान रेसिपी.

Advertisement
X
खट्टा-चटपटा आंवला रसम बनाएं घर पर (Photo- ITG)
खट्टा-चटपटा आंवला रसम बनाएं घर पर (Photo- ITG)

Nellikai Rasam Recipe: सर्दी-जुकाम के मौसम में अपनी डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. ऐसे में खाने में ऐसी चीजें शामिल कर सकते हैं जो स्वाद के साथ पोषण भी दें. आंवला ऐसा ही एक फल है, जिसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. आमतौर पर लोग आंवले का इस्तेमाल अचार, चटनी, मुरब्बा या जूस बनाने के लिए करते हैं लेकिन क्या आपने कभी आंवले से बना साउथ इंडियन रसम ट्राई किया है. इसे निलिकाई रसम (Nellikai Rasam) कहते हैं.

यह एक तरह का पतला, मसालेदार सूप होता है, जिसे चावल के साथ खाया जाता है. इसमें आंवले के अलावा टमाटर, इमली, करी पत्ता और कई मसाले डाले जाते हैं. आइए जानते हैं घर पर आंवला रसम कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

आंवला पकाने के लिए

6 आंवले

एक चौथाई छोटी चम्मच हल्दी पाउडर

नमक स्वादानुसार

रसम बनाने के लिए

एक चौथाई कप पकी हुई अरहर की दाल

1 बड़ा चम्मच घी

1 छोटी चम्मच राई

एक चुटकी हींग

करी पत्ते की 1 टहनी

1 इंच अदरक, बारीक कटा हुआ

4 लहसुन की कलियां, कुचली हुई

1 हरी मिर्च, बीच से कटी हुई

4 टमाटर, प्यूरी बनाए हुए

आधा कप इमली का पानी

1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर

1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर

Advertisement

आधा छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

1 छोटी चम्मच चीनी

नमक स्वादानुसार

हरा धनिया, बारीक कटा हुआ

आंवला रसम घर पर बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धो लें. अब प्रेशर कुकर में आंवले, आधा कप पानी, हल्दी पाउडर और थोड़ा नमक डालें. कुकर बंद करके 5-6 सीटी आने तक पकाएं. गैस बंद कर दें और प्रेशर अपने आप निकलने दें. आंवले नरम होने पर उन्हें ठंडा करें, बीज निकालें और गूदे को हल्का मैश कर लें.
  2. अब अरहर की दाल को एक कप पानी के साथ प्रेशर कुकर में 4 सीटी आने तक पकाएं. प्रेशर निकलने के बाद दाल को अच्छी तरह मैश कर लें.
  3. इसके बाद एक बड़े पैन में घी गर्म करें. इसमें राई डालें और चटकने दें. अब हींग, अदरक, लहसुन और करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड भूनें. इसके बाद हरी मिर्च और टमाटर की प्यूरी डालें. इसे तब तक पकाएं, जब तक टमाटर अच्छी तरह गल न जाएं.
  4. अब इसमें इमली का पानी, पका हुआ आंवला, मैश की हुई दाल, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, नमक और चीनी डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. इसमें जरूरत के मुताबिक एक कप पानी डालें और 4-5 मिनट तक उबालें. जब रसम के किनारों पर झाग दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें. आखिर में कटा हुआ हरा धनिया डालें.
  5. गरमागरम आंवला रसम तैयार है. इसे चावल के साथ या सूप की तरह भी परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement