Bun Maska Recipe: सुबह हो या शाम भारतीयों को चाय के साथ कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं, लेकिन रोजाना समोसा, पकौड़े, सैंडविच, थेपला, दाबेली जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में आप बन मस्का ट्राई कर सकते हैं, जिसे आप अक्सर अपने ऑफिस के बाहर ठेले और टपरी पर खाते हैं. सिंपल तो घरों में लोग खूब खाते हैं, लेकिन चाय के साथ एक बार बन मस्का खाकर देखिए, आप उसके बार हर चीज भूल जाएंगे.
बन मस्का ईरानी कैफे और मुंबई की सड़कों पर मिलने वाला एक बेहद फेमस और हल्का-फुल्का स्नैक है. सड़क किनारे मिलने वाला गर्मागर्म बन मस्का अपने सॉफ्ट टेक्सचर और भरपूर मक्खन की वजह से हर किसी का पसंदीदा होता है. अच्छी बात यह है कि अब आपको इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. एक ठेले वाले भैया ने इसका आसान तरीका बताया है, जिसे अपनाकर आप घर पर भी बिल्कुल कैफे और स्टॉल जैसा स्वाद पा सकते हैं.
बन मस्का बनाने के लिए सामग्री
घर पर ऐसे तैयार करें बन मस्का
ठेले वाले भैया की खास ट्रिक
मक्खन लगाने के बाद बन को 20 से 30 सेकंड के लिए हल्के गर्म तवे पर रख दें. ध्यान रखें कि बन को ज्यादा न सेंकें, बस इतना गर्म करें कि मक्खन हल्का-सा पिघल जाए और बन अंदर से मुलायम बना रहे. यही छोटा-सा तरीका बन मस्का का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. इसके अलावा ऑरिगेनो मसाला डालने से भी बन मस्का का स्वाद दोगुना हो जाता है और मीठा-क्रीमी बन मस्का चटपटा लगता है और मजेदार भी लगता है.
ऐसे करें सर्व
गरमागरम बन मस्का को मसाला चाय, अदरक वाली चाय या कॉफी के साथ परोसें. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को यह आसान रेसिपी पसंद आएगी. अगर आपके पास ताजा सफेद मक्खन घर पर हो, तो उसी का इस्तेमाल करें. इससे बन मस्का का स्वाद बिल्कुल पुराने ईरानी कैफे और ठेले पर मिलने वाले बन मस्का जैसा लगेगा.