दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान गोली चलने के दावे को लेकर विवाद जारी है. दिल्ली पुलिस ने एमएलसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि घायल व्यक्ति को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई. दूसरी ओर, प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है और इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की गई है.