scorecardresearch
 

Rajasthani Masala Mathri Recipe: बाजार की नमकीन भूल जाएंगे जब घर पर बनाएंगे यह खस्ता राजस्थानी मूंग दाल मठरी, स्वाद है लाजवाब

Rajasthani Masala Mathri Recipe: आज हम आपको राजस्थानी मसाला मूंग दाल मठरी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. यह मठरी पीली मूंग दाल, मैदा, सूजी और मसालों से तैयार की जाती है. इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है और यह चाय के साथ काफी टेस्टी लगती है.

Advertisement
X
शाम की चाय के साथ खाएं खस्ता राजस्थानी मूंग दाल मठरी (Photo-ITG)
शाम की चाय के साथ खाएं खस्ता राजस्थानी मूंग दाल मठरी (Photo-ITG)

Rajasthani Masala Mathri Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और टेस्टी खाने का मन अक्सर हर किसी का करता है. ऐसे में लोग बिस्किट, नमकीन, समोसे या मठरी खाना पसंद करते हैं. मठरी भारतीय घरों में काफी पसंद किया जाने वाला स्नैक है, जिसे लोग चाय के साथ बड़े चाव से खाते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे एक बार बनाकर कई दिनों तक स्टोर किया जा सकता है.

अगर आप भी घर पर कुछ टेस्टी और लंबे समय तक चलने वाला स्नैक बनाना चाहते हैं तो राजस्थानी मसाला मूंग दाल मठरी ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से राजस्थानी मूंग दाल कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1/2 कप पीली मूंग दाल
1½ कप मैदा
2 बड़े चम्मच सूजी
3-4 बड़े चम्मच घी
1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
1 छोटा चम्मच अजवाइन
एक चुटकी हींग
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल
जरूरत के अनुसार पानी

कैसे बनाएं राजस्थानी मसाला मूंग दाल मठरी?

  1. सबसे पहले मूंग दाल को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद पानी निकालकर दाल को दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो.
  2. अब एक बड़े बाउल में पिसी हुई दाल, मैदा, सूजी, घी, कसूरी मेथी, अजवाइन, हींग, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  3. इसके बाद एक छोटे बाउल में थोड़ा मैदा, घी या तेल और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब आटे की लोइयां बनाएं या बड़ी रोटी बेल लें. इस पर तैयार पेस्ट लगाकर रोल करें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर इन्हें हल्का बेल लें.
  4. अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और आंच धीमी कर दें. मठरी को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तलने के बाद अतिरिक्त तेल निकालने के लिए इन्हें टिश्यू पेपर पर रखें और पूरी तरह ठंडा होने दें.
  5. ठंडी होने के बाद मठरी को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. इस तरह तैयार राजस्थानी मसाला मूंग दाल मठरी कई दिनों तक ताजा रहती है और शाम की चाय का स्वाद दोगुना कर देती है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement