Lauki Moong Dal Khichdi Recipe: जब भी कुछ हल्का और हेल्दी खाने की बात आती है तो सबसे पहले खिचड़ी का नाम याद आता है. आपने अब तक कई तरह की खिचड़ी खाई होगी लेकिन क्या कभी लौकी मूंग दाल खिचड़ी ट्राई की है. लौकी मूंग दाल खिचड़ी टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है. इसमें मौजूद मूंग दाल प्रोटीन का बेहतर सोर्स है, जबकि लौकी फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. वहीं, चावल शरीर को एनर्जी देते हैं.
यही वजह है कि यह खिचड़ी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए एक बेहतरीन मील मानी जाती है. जिन लोगों को लौकी की सब्जी पसंद नहीं आती, उनके लिए यह खिचड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि लौकी मूंग दाल की खिचड़ी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
1 कप चावल (भिगोए हुए)
1/2 कप हरी मूंग दाल
1 कप लौकी (कटी हुई)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
2-3 काली मिर्च
2-3 लौंग
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच तेल
2 कप पानी
1/2 छोटा चम्मच जीरा
खिचड़ी को और हेल्दी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
तेल कम इस्तेमाल करें ताकि खिचड़ी हल्की और लो-फैट रहे.
गाजर, मटर, पालक या बीन्स जैसी सब्जियां मिलाकर न्यूट्रिशन बढ़ा सकते हैं.
साबुत हरी मूंग दाल का इस्तेमाल करने से फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है.
नमक कम रखें और स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक, जीरा और हरा धनिया का उपयोग करें.
खिचड़ी को दही के साथ परोसें, इससे स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.