scorecardresearch
 

Kala Chana Gughnai Recipe: बिहारी स्टाइल में बनाएं काले चने की चटपटी घुघनी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Kala Chana Gughnai Recipe: बिहार में घुघनी काफी पसंद की जाती है. इसे काले चने से बनाया जाता है और इसका चटपटा स्वाद खाने का मजा बढ़ा देता है. सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की भूख मिटाने तक, आप इसे कभी भी खा सकते हैं. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
इस तरह बनाएं बिहारी स्टाइल घुघनी (Photo- ITG)
इस तरह बनाएं बिहारी स्टाइल घुघनी (Photo- ITG)

Kala Chana Gughnai Recipe: बिहार का खानपान अपने देसी स्वाद और खास जायकों के लिए जाना जाता है. यहां के कई पारंपरिक व्यंजन ऐसे हैं, जिन्हें लोग नाश्ते से लेकर रात के खाने तक बड़े चाव से खाते हैं. इन्हीं में से एक है काले चने की घुघनी. मसालों और सरसों के तेल में तैयार होने वाली यह डिश स्वाद में चटपटी होती है और इसे बनाना भी काफी आसान है. तो अगर आप भी रोज के खाने से कुछ अलग और ट्राई करना चाहते हैं तो बिहारी स्टाइल काले चने की घुघनी बना सकते हैं.

इसे बनाने के लिए काले चने, प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और कुछ आम मसालों की जरूरत होती है. इस घुघनी का स्वाद गरमा-गरम पूरी, पराठे, रोटी, चूड़ा (पोहा) या मुड़ी (मुरमुरे) के साथ और भी बढ़ जाता है. तो आइए जानते हैं घर पर बिहारी स्टाइल में चटपटी काले चने की घुघनी बनाने की आसान रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 कप काला चना (रातभर भिगोया हुआ)

1 बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ)

1 टमाटर (कटा हुआ)

2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1 छोटा टुकड़ा अदरक (कसा हुआ)

4–5 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)

1 छोटी चम्मच जीरा

आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर

1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

स्वादानुसार नमक

1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल

बारीक कटा हरा धनिया

थोड़ा नींबू का रस (वैकल्पिक)

काले चने की चटपटी घुघनी बनाएं कैसे?

  1. काले चने की चटपटी घुघनी बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को रातभर पानी में भिगोकर रख दें. सुबह इनका पानी निकालकर चनों को प्रेशर कुकर में डालें. जरूरत के अनुसार पानी और थोड़ा नमक डालकर 4–5 सीटी आने तक पकाएं. चने अच्छी तरह नरम हो जाने चाहिए.
  2. अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालकर चटकने दें. इसके बाद अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें. अब बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं.
  3. प्याज भुनने के बाद इसमें टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. मसाले को तब तक पकाएं, जब तक टमाटर नरम न हो जाएं और मिश्रण अच्छी तरह भुन न जाए.
  4. अब उबले हुए काले चने कड़ाही में डालें और 2–3 मिनट तक मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं. फिर जरूरत के अनुसार पानी डालकर कुछ देर पकने दें, ताकि चनों में मसालों का स्वाद अच्छी तरह आ जाए. अगर आप इसे ज्यादा गाढ़ा रखना चाहते हैं, तो पानी कम डालें.
  5. गैस बंद कर दें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं. आपकी बिहारी स्टाइल काले चने की घुघनी तैयार है.
  6. काले चने की घुघनी को गरमा-गरम पूरी, पराठे, रोटी, चूड़ा (पोहा) या मुड़ी (मुरमुरे) के साथ परोस सकते हैं. चाहें तो ऊपर से बारीक कटा प्याज और थोड़ा चाट मसाला डालकर भी इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं. सर्दियों में इसमें अदरक का हल्का स्वाद भी इसे और चटपटा बना सकता है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement