गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के द्वारका में यमुना नदी के शुद्धिकरण से जुड़ी लगभग 9,000 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन किया. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए दिल्ली वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह परियोजनाएं यमुना जी को स्वच्छ बनाने की दिशा में रीढ़ की हड्डी साबित होंगी. अमित शाह ने बताया कि केंद्र में सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष बैठक बुलाई थी, जिसमें दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय के सामने यमुना शुद्धिकरण का संकल्प रखा गया था. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि बहुत कम समय में 40 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है.