उत्तराखंड के नीचे हिमालयी फॉल्ट में लगातार दबाव जमा होने के संकेत एक नई वैज्ञानिक स्टडी में मिले हैं. आईआईटी बॉम्बे और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको समेत संस्थानों के शोधकर्ताओं ने उपग्रह आंकड़ों के आधार पर पाया कि मेन हिमालयन थ्रस्ट का करीब 115 किलोमीटर चौड़ा हिस्सा मजबूती से लॉक है. शोध के मुताबिक, यह स्थिति बड़े भूकंप की संभावना से जुड़ी है, लेकिन भूकंप कब आएगा, इसकी सटीक भविष्यवाणी संभव नहीं है.