scorecardresearch
 

Suji Mendu Wada Recipe: शाम के नाश्ते में 1 कप सूजी से बनाएं फूले-फूले मेदू वड़े, मुंह में जाते ही जाएगा घुल, नोट करें आसान रेसिपी

दक्षिण भारत के खाने की जब भी बात होती है तो सबसे दिमाग में सिर्फ इडली और डोसा का ही नाम आता है, जबकि शाम को हल्की भूख के लिए इंस्टेंट सूजी मेदू वड़ा से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है. यह साउथ इंडियन स्नैक बच्चों के टिफिन और हल्की भूख के लिए बेस्ट और बेहद आसान रेसिपी है.

Advertisement
X
सूजी का नाश्ता झटपट रेडी कर सकते हैं. (PHOTO:AI)
सूजी का नाश्ता झटपट रेडी कर सकते हैं. (PHOTO:AI)

Suji Mendu Wada Recipe: बारिश की हल्की फुहार हो, साथ में गर्मागर्म चाय और प्लेट में बाहर से हल्का कुरकुरा लेकिन अंदर से बेहद सॉफ्ट मेदू वड़ा. सोचकर ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप भी रोज-रोज के पकौड़े या ब्रेड स्नैक्स से बोर हो चुके हैं, तो इस बार सूजी से बना इंस्टेंट मेदू वड़ा जरूर ट्राई करें. इसे बनाने के लिए न दाल भिगोने की जरूरत होती है और न ही घंटों इंतजार करना पड़ता है.

यह रेसिपी कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई बार-बार खाने की फरमाइश करेगा. इसे आप बच्चों के स्कूल टिफिन में भी दे सकते हैं, इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे भी इसे मजे से खाते हैं. शाम को जब हल्की-हल्की भूख लगती है, उस समय तो इससे बढ़िया कुछ नहीं हो सकता है.

मेदू वड़ा दक्षिण भारत का एक बेहद पॉपुलर पारंपरिक डिश है, इसे खासतौर पर नाश्ते में सांभर और नारियल की चटनी के साथ वहां के लोग खाना पसंद करते हैं. पारंपरिक मेदू वड़ा उड़द दाल से बनाया जाता है, लेकिन सूजी वाला इंस्टेंट मेदू वड़ा भी स्वाद और टेक्सचर में किसी से कम नहीं होता.

नाश्ते के लिए बेस्ट हैं सूजी मेदू वड़ा

सूजी में कार्बोहाइड्रेट, थोड़ी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, इसमें प्याज, दही और कुछ सब्जियां मिलाकर इसे थोड़ा और हेल्दी बनाया जा सकता है. हालांकि यह डीप फ्राई किया जाता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाना बेहतर रहता है. आप चाहें तो इसे एयर फ्रायर में भी तैयार किया जा सकता है.

Advertisement

आइए घर पर सूजी मेदू वड़ा बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं, जिसे फॉलो करते आप भी इस डिश को बना सकते हैं.

सूजी मेदू वड़ा बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • ½ कप दही
  • ½ कप पानी (आवश्यकतानुसार)
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
  • 8-10 करी पत्ते बारीक कटे
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच नमक (स्वादानुसार)
  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा या ईनो
  • तलने के लिए तेल

सूजी मेदू वड़ा बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी, दही और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. मिक्सर न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा हो, इसे 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
  2. अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता, हरा धनिया, जीरा, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. तलने से ठीक पहले इसमें बेकिंग सोडा या ईनो डालकर हल्के हाथों से मिला दें. इससे वड़े फूले-फूले और मुलायम बनेंगे.
  4. फिर गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें और हाथों को हल्का गीला कर लें. उसके बाद थोड़ा-सा पेस्ट अपने हाथ में लें और मेदू वड़े का शेप दें. बीच में अंगुली से छोटा छेद बना लें.
  5. मिडियम आंच पर वड़ों को दोनों तरफ से गोल्डन और कुरकुरा होने तक तल लें. तलने के बाद उनको निकाल लें और नारियल, टमाटर की चटनी और सांभर के साथ मजे से खाएं.

परफेक्ट सूजी मेदू वड़ा बनाने के टिप्स

  • सूजी को कम से कम 15 मिनट जरूर भिगोएं, इससे वड़े मुलायम बनते हैं.
  • ईनो या बेकिंग सोडा हमेशा आखिर में डालें.
  • तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो, नहीं तो वड़ा बाहर से पक जाएगा और अंदर से कच्चा रह सकता है.
  • अगर मिक्सर ज्यादा पतला हो जाए तो थोड़ी सूजी मिलाकर बैटर को सही करें.
     
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement