scorecardresearch
 

EPFO Big Alert: आप तो नहीं कर रहे ये गलती? PF से पैसे निकालना भी होगा मुश्किल

EPFO Big Alert: ईपीएफओ ने सभी मेंबर्स के लिए पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन अनिवार्य किया है. इसके बिना पीएफ निकासी नहीं की जा सकती है, लेकिन इस काम को करते समय e-Sign न करना बड़ी गलती है.

Advertisement
X
ईपीएफओ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए किया अलर्ट. (Photo: ITG)
ईपीएफओ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए किया अलर्ट. (Photo: ITG)

नौकरीपेशा के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत पीएफ खाता (PF Account) ओपन किया जाता है. इसमें हर महीने उसकी सैलरी का एक हिस्सा जमा होता है और उस सरकार की ओर से शानदार ब्याज दिया जाता है. फिलहाल ये 8.25 फीसदी है. इस जमा रकम को निकालना भी अब बेहद आसान हो गया है, ईपीएफओ ने ज्यादा सर्विस को ऑनलाइन कर दिया है.

अगर आप पीएफ का पैसा निकालने की तैयारी कर रहे हैं, तो चेक कर लें कि आपके ई-नॉमिनेशन पूरा कर दिया है. EPFO की ओर से करोड़ो पीएफ अकाउंट होल्डर्स को अपने खाते में नॉमिनी जोड़ने के लिए समय-समय पर अलर्ट भेजा जाता है. यहां जानने वाली बात ये है कि PF e-Nomination के साथ ई-साइन जरूरी होता है, इसके बिना नॉमिनेशनल प्रोसेस पूरा नहीं होता है. 

पीएफ खाते से नॉमिनी जोड़ना जरूरी
PF e-Nomination करते समय अगर आप भी एक बड़ी गलती कर रहे हैं, तो फिर इसे तुरंत सुधार लें, क्योंकि ऐसा न करने पर आप ईपीएफओ की सर्विस का लाभ नहीं पाएंगे. EPFO ने सभी पीएफ खाताधारकों (Provident Fund Account Holders) को नॉमिनी जोड़ने के लिए कहा है. इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) या मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिए संगठन समय-समय पर अलर्ट भी भेजता रहता है. ये बेहद जरूरी काम इसलिए भी है, क्योंकि नॉमिनी ऐड न होने की स्थिति में आप PF Account से पैसे नहीं निकाल सकेंगे.  

Advertisement

ई-नॉमिनेशन करते समय रखें ये ध्यान
अगर आप e-Nomination कर रहे हैं, तो फिर कुछ खास बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है. EPFO की ओर से शेयर किए गए ताजा X Post में ये अलर्ट दिया गया है. ईपीएफओ ने लिखा है, 'कहीं आपने भी तो नहीं कर दी ये बड़ी गलती? ई-नॉमिनेशन, ई-साइन के बिना मान्य नहीं है, आज ही ये काम e-Sign के साथ पूरा करें.'

घर बैठे ऐसे जोड़े PF खाते में नॉमिनी

  • EPFO की आधिकारिक वेबसाइट खोलें.
  • यूएएन (UAN) और पासवर्ड (Password) से लॉग इन करें.
  • मैनेज सेक्शन में लिंक ई-नॉमिनेशन पर क्लिक करें.
  • नॉमिनी का नाम, फोटो और बाकी जानकारियां भरें. 
  • एक से अधिक नॉमिनी के लिए ऐड न्यू पर क्लिक करें.
  • सेव फैमिली डिटेल्स पर क्लिक करें काम कंप्लीट.

लेकिन, सिर्फ यहीं पर आपका काम खत्म नहीं होता है. जैसा कि ईपीएफओ ने अलर्ट किया है कि e-Sign के बिना ये काम अधूरा है. तो इसे पूरा करने के लिए आपको आधार नंबर (Aadhaar Card Number) और उससे जुड़े मोबाइल नंबर की जरूरत होती है. 

  • नॉमिनी की डिटेल्स सेव करने के बाद, मैनेज टैब पर जाएं. 
  • यहां पर ई-नॉमिनेशन चुनें और ई-साइन पर क्लिक करें.
  • चेकबॉक्स टिक करें, आधार नंबर डालकर ओटीपी टैप करें. 
  • आधार से लिंक मोबाइल पर आए OTP के जरिए वेरीफाई करें.
  • ऐसा करते ही आपके ई-नॉमिनेशन सक्सेसफुली साइन हो जाएगा.

PF खाते में नॉमिनी क्यों है जरूरी? 
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ना इसलिए जरूरी है, क्योंकि अगर पीएफ मेंबर की मृत्यु हो जाती है और उसके खाते में नॉमिनी ऐड नहीं है, तो फैमिली को PF Claim में परेशानियों आ सकती है. नॉमिनी जोड़ने से पीएफ का पैसा सीधे उसी व्यक्ति को मिल जाता है. यही नहीं ई-नॉमिनेशनल के बिना पीएफ निकासी भी मुश्किल होती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप किसी आकस्मिक जरूरत के समय पीएफ खाते से बिना किसी परेशानी के पैसे निकाल सकें तो इसके लिए फटाफट ई-नॉमिनेशन कर लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement