scorecardresearch
 

'सलमान ने चुकाई स्टार बनने की कीमत', सिर में लगवाए कौन से गैर-कानूनी इंजेक्शन्स? देखकर दंग था फिल्ममेकर

फिल्ममेकर शैलेंद्र सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने सालों पहले सलमान खान को पीआरपी हेयर ट्रीटमेंट कराते देखा था. जानिए उन्होंने क्या कहा और आखिर PRP थेरेपी होती क्या है.

Advertisement
X
सलमान खान ने कराए हेयर ट्रीटमेंट्स (Photo: Instagram)
सलमान खान ने कराए हेयर ट्रीटमेंट्स (Photo: Instagram)

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है. फिल्ममेकर और सनबर्न फेस्टिवल के को-फाउंडर शैलेंद्र सिंह ने दावा किया है कि कई साल पहले उन्होंने सलमान खान को उनके घर पर पीआरपी (PRP) हेयर ट्रीटमेंट कराते हुए देखा था. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उस समय भारत में यह प्रक्रिया कानूनी नहीं थी.

हालांकि, यह शैलेंद्र सिंह का दावा है. सलमान खान की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

'उस वक्त भारत में लीगल नहीं थी'

 साइरस भरुचा के पॉडकास्ट में शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एक समय उन्हें भी बाल झड़ने की चिंता सताने लगी थी. इसी दौरान वह किसी काम से सलमान खान के घर पहुंचे. उन्होंने कहा- सलमान बिरयानी खा रहे थे. तभी पीछे से एक शख्स आया, उसने ग्लव्स पहने, सिरिंज निकाली और सलमान के सिर में इंजेक्शन लगाने लगा. मैं हैरान रह गया कि आखिर ये हो क्या रहा है.

शैलेंद्र के मुताबिक, उनके चेहरे के भाव देखकर सलमान खान मुस्कुराए और बोले- स्टार बनने की कीमत चुकानी पड़ती है, भाई. इसके बाद उन्हें बताया गया कि यह पीआरपी थेरेपी है, जो बालों के झड़ने को रोकने और नए बाल उगाने के लिए कराई जाती है.

Advertisement

शैलेंद्र सिंह ने दावा किया कि जिस समय उन्होंने यह ट्रीटमेंट देखा था, उस वक्त भारत में पीआरपी थेरेपी की अनुमति नहीं थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उस दौर में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी यही ट्रीटमेंट करवाते थे.

क्या होती है PRP थेरेपी?

पीआरपी यानी प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी में व्यक्ति का थोड़ा-सा खून निकाला जाता है. फिर मशीन की मदद से उसमें मौजूद प्लेटलेट्स को अलग कर उन्हें अधिक सघन बनाया जाता है. इसके बाद उसी प्लाज्मा को सिर की त्वचा में इंजेक्ट किया जाता है.

माना जाता है कि इससे हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव होने में मदद मिलती है, बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और हेयर डेंसिटी बढ़ सकती है. हालांकि, इसके नतीजे हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं. फिलहाल, शैलेंद्र सिंह के इन दावों पर सलमान खान या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement