scorecardresearch
 

How to Make Maggi Masala: बाजार से खरीदना छोड़िए, मिनटों में घर पर बनाएं मैगी मसाला, शेफ ने बताया सीक्रेट तरीका

मैगी मसाला सिर्फ नूडल्स का स्वाद बढ़ाने के काम नहीं आता, बल्कि सब्जियों और दूसरी डिश में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो कुछ रोजमर्रा के मसालों से आसानी से तैयार कर सकते हैं. जानिए मैगी मसाला बनाने की आसान रेसिपी.

Advertisement
X
मसाला खाने का स्वाद बढाता है. (PHOTO:AI)
मसाला खाने का स्वाद बढाता है. (PHOTO:AI)

Homemade Maggi Masala Recipe:  मैगी मसाला बहुत पॉपुलर रेडीमेड मसाला है, जिसे अक्सर लोग घरों में मैगी बनाते समय इस्तेमाल करते है. मगर सिर्फ मैगी में ही नहीं बल्कि भिंडी, आलू-गोभी और ग्रेवी वाली सब्जी में इसका जमकर इस्तेमाल किया जाता हैं. मैगी मसाला खाने के स्वाग दोगुना कर देता है, इसलिए लोग इसके पैकेट घर में स्टोर करके रखते हैं. आधा चम्मच मसाला ही किसी भी खाने का टेस्ट कई गुना बढ़ा देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस स्वादिष्ट मसाले के मिश्रण को घर पर ही कुछ ही मिनटों में आसानी से बना सकते हैं?

बाजार में मिलने वाला मैगी मसाले का पैकेट तो आपने खूब इस्तेमाल किया होगा, मगर बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि इसे आप घर के मसालों से मिनटों में ही घर पर तैयार कर सकते हैं.  हाल ही में, शेफ राणा चंद्र ने इंस्टाग्राम पर घर पर मैगी मसाला बनाने की एक आसान रेसिपी शेयर की. किचन में मौजूद कुछ मसालों से आप घर पर ही मैगी मसाला तैयार कर सकते हैं. इसे बनाकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और जरूरत के हिसाब से मैगी, नूडल्स, सब्जी या दूसरी डिश में इस्तेमाल करें.

मैगी मसाला बनाने के लिए सामग्री

  • 2 हरी इलायची
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच साबुत धनिया
  • 2 तेजपत्ता
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 3-4 साबुत लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • ½ छोटा चम्मच लहसुन पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच प्याज पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच वेजिटेरियन एरोमैटिक पाउडर

मैगी मसाला बनाने का तरीका

Advertisement
  1. एक पैन को लो फ्लेम पर गर्म करें. इसमें हरी इलायची, काली मिर्च, साबुत धनिया, तेजपत्ता, जीरा, सौंफ और साबुत लाल मिर्च डालें. मसालों को कुछ सेकेंड तक धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट करें. 
  2. भुने हुए मसालों को एक प्लेट में निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने दें. मसालों को हल्का भूनने से उनमें मौजूद नमी कम होती है और मसाला स्टोर करने में मदद मिलती है. चाहें तो मसालों को धूप में सुखाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  3. ठंडे हुए साबुत मसालों को मिक्सर जार में डालें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, लहसुन पाउडर, प्याज पाउडर और वेजिटेरियन एरोमैटिक पाउडर डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह पीसकर बारीक पाउडर बना लें.

इस तरीके से करें स्टोर

तैयार मैगी मसाले को साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें. ध्यान रखें कि डिब्बे में नमी न जाए, इससे मसाले की खुशबू और स्वाद लंबे समय तक बना रह सकता है. जब भी मैगी, नूडल्स, सब्जी या किसी दूसरी डिश में मसालेदार स्वाद चाहिए, इस होममेड मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement