Green Tomato Thecha Recipe: अगर आपके घर में भी कोई गलती से हरे टमाटर लेकर आ गया है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि इतने सारे हरे टमाटरों का क्या किया जाए तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. हरे टमाटरों को कई बार लोग लाल टमाटरों के बीच में रखकर छोड़ देते हैं, ताकि वो कुछ दिनों में लाल हो जाए, लेकिन क्या आपने कभी हरे टमाटरों से बनाकर कोई डिश खाई है. हरे-हरे टमाटरों से बहुत टेस्टी ठेचा बनाया जाता है, जो रोटी-पराठे के साथ बहुत अच्छा लगता है.
अगर आपके घर में भी हरे टमाटर हैं तो आप उनसे महाराष्ट्र की फेमस डिश ठेचा बना सकते हैं. हरे टमाटर का ठेचा बहुत टेस्टी लगता है और इसको बनाने के लिए हरी मिर्च, लहसुन और हर के मसालों की जरूरत ही पड़ती है. अगर आपके घर में सब्जी नहीं है और झटपट कुछ बनाना है तो आप हरे टमाटरों का ठेचा बना सकते हैं. आइए आपको हरे टमाटर का ठेचा बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.
हरे टमाटर का ठेचा बनाने के लिए सामग्री
हरे टमाटर का ठेचा बनाने का तरीका
इस तरीके से करें सर्व
चटपटा और खट्टा-तीखा हरे टमाटर का ठेचा आप सब्जी की तरह भी रोटी-पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं. इसके अलावा आप चाहे तो इसको दाल-चावल के साथ साइड डिश की तरह भी दे सकते हैं, अचार और चटनी की जगह एक बार दाल-चावल के साथ आप हरे टमाटर ठेचा ट्राई करके देखिए.