उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रेलवे के मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान के दौरान अफरा-तफरी मच गई. रसौली स्टेशन पर जांच टीम को देखकर कई बेटिकट यात्री चलती ट्रेन से कूदने लगे, जबकि कुछ टॉयलेट में छिप गए. रेलवे अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए 371 यात्रियों को पकड़ा और उनसे 2 लाख 86 हजार 580 रुपये का जुर्माना वसूला. रेलवे ने यात्रियों से टिकट लेकर सफर करने और जान जोखिम में न डालने की अपील की.