scorecardresearch
 

Chawal Aloo Uttapam Recipe: सुबह नाश्ते में चावल के आटे और आलू से झटपट बनाएं टेस्टी उत्तपम, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी

Chawal Aloo Uttapam Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो चावल-आलू का उत्तपम बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम, यह साउथ इंडियन डिश मिनटों में तैयार हो जाती है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
नाश्ते में बनाएं चावल-आलू का टेस्टी उत्तपम (Photo-ITG)
नाश्ते में बनाएं चावल-आलू का टेस्टी उत्तपम (Photo-ITG)

Chawal Aloo Uttapam Recipe: सुबह नाश्ते में अगर आप रोज-रोज ब्रेड, पराठा या पोहा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो चावल-आलू का उत्तपम एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. बाहर से हल्की क्रिस्पी और अंदर से नरम यह साउथ इंडियन डिश खाने में बेहद टेस्टी लगती है. इसे आप सुबह के नाश्ते या बच्चों के टिफिन के लिए आसानी से घर पर बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि चावल-आलू का उत्तपम झटपट कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप चावल का आटा
¾ कप उबला और मसला हुआ आलू
1½ कप पानी
¼ कप बारीक कटा प्याज
¼ कप बारीक कटा टमाटर
¼ कप बारीक कटी हरी शिमला मिर्च
2 बड़े चम्मच बारीक कटी लाल शिमला मिर्च
½ कप कद्दूकस की हुई गाजर
2 छोटी चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
½ छोटी चम्मच बारीक कटा अदरक
एक चुटकी काली मिर्च पाउडर
½ बड़ा चम्मच बारीक कटा करी पत्ता
¼ कप बारीक कटा हरा धनिया
3 बड़े चम्मच ईनो
 नमक स्वादानुसार
जरूरत के अनुसार तेल

चावल के आटे और आलू का टेस्टी उत्तपम कैसे बना सकते हैं?

  1. सबसे पहले मिक्सर जार में चावल का आटा, उबला और मसला हुआ आलू और पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें, ताकि एक स्मूद और गाढ़ा घोल तैयार हो जाए. अब इस घोल को एक बड़े बाउल में निकाल लें.
  2. इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक, प्याज, टमाटर, हरी और लाल शिमला मिर्च, कद्दूकस की हुई गाजर, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता, काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. आखिर में ईनो डालें और बैटर को हल्के हाथों से मिक्स करें.
  3. अब तवा या नॉन-स्टिक पैन गर्म करें और उस पर थोड़ा-सा तेल लगा दें. तैयार बैटर को कलछी की मदद से तवे पर डालें और हल्के हाथों से गोल आकार में फैला दें. आप चाहें तो इसे छोटा या बड़ा, अपनी पसंद के अनुसार बना सकते हैं.
  4. उत्तपम को मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
  5. अब आपका गरमा-गरम चावल-आलू का टेस्टी उत्तपम तैयार है. इसे नारियल की चटनी, हरी चटनी, सांभर या टमाटर सॉस के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement