Butter Cookies Recipe: बाजार जैसी बटर कुकीज अब बनाएं घर पर, इनका कुरकुरा स्वाद सबको आएगा पसंद!
Butter Cookies Recipe: अगर आप चाय या कॉफी के साथ घर पर बनी ताजा और टेस्टी कुकीज का मजा लेना चाहते हैं तो बटर कुकीज एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. आज हम आपको घर पर आसानी से कुरकुरी और टेस्टी बटर कुकीज बनाने की रेसिपी बताएंगे.
Advertisement
X
बेकरी जैसी बटर कुकीज घर पर कैसे बनाएं? (photo-ITG)
Butter Cookies Recipe: बच्चे हों या बड़े, हल्की-फुल्की भूख लगने पर कुकीज खाना लगभग सभी को पसंद होता है. अगर आपको भी चाय या कॉफी के साथ कुछ कुरकुरा और टेस्टी खाना पसंद है तो बटर कुकीज एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. अच्छी बात यह है कि बाजार जैसी टेस्टी और क्रिस्पी बटर कुकीज अब आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम ये कुकीज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएंगी. आइए जानते हैं घर पर टेस्टी बटर कुकीज बनाने की आसान रेसिपी और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप बटर
1 कप ब्राउन शुगर
2½ कप मैदा
1 अंडा
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
2 छोटे चम्मच दालचीनी पाउडर
2 बड़े चम्मच दूध
बटर कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले कम गैस पर बटर को हल्का पिघला लें और इसे एक बड़े बाउल में निकाल लें. अब इसमें ब्राउन शुगर डालकर अच्छी तरह फेंटें, ताकि दोनों अच्छी तरह मिल जाएं.
इसके बाद मैदा, बेकिंग पाउडर, दालचीनी पाउडर, अंडा और दूध डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए सॉफ्ट आटा तैयार कर लें. तैयार आटे को ढककर लगभग 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
अब ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर पहले से प्रीहीट कर लें. फ्रिज से आटा निकालें और इसके छोटे-छोटे गोले बना लें. चाहें तो इन्हें हाथों से हल्का दबाकर या अपनी पसंद का आकार दे सकते हैं.
बेकिंग ट्रे में बटर पेपर बिछाएं और कुकीज को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें. अब इन्हें 10 से 15 मिनट तक बेक करें. बीच-बीच में कुकीज पर नजर रखें, क्योंकि ज्यादा देर तक बेक करने से ये सख्त हो सकती हैं.
जब कुकीज हल्की सुनहरी हो जाएं तो ट्रे को ओवन से बाहर निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद चाय या कॉफी के साथ ताजा और टेस्टी होममेड बटर कुकीज का आनंद लें.