जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने के आरोपों के बीच एक छात्रा का माफी मांगने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए पूरे देश से माफी मांगती नजर आती है. हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. इस मामले में पहले से कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है.