How to Make Neem Begun: राजस्थान और गुजरात की मसालेदार सब्जियां तो आपने खूब खाई होंगी, लेकिन पश्चिम बंगाल के खाने का स्वाद भी कुछ अलग है. बंगाल की थाली में कई ऐसी पारंपरिक सब्जियां मिलती हैं, जिनका नाम सुनकर आप हैरान हो सकते हैं. इन्हें बनाने का तरीका भी काफी आसान होता है और स्वाद ऐसा कि आप बार-बार खाना पसंद करेंगे. ऐसी ही एक पारंपरिक बंगाली डिश है नीम-बेगुन, जिसे बैंगन और नीम की पत्तियों से बनाया जाता है. बंगाल में इसे चावल और दाल के साथ खाना काफी पसंद किया जाता है. आप चाहें तो इसे रोटी के साथ भी खा सकते हैं.
नीम-बेगुन की खासियत इसका हल्का कड़वा स्वाद है, जो इसे दूसरी सब्जियों से अलग बनाता है. बंगाली घरों में इसे अक्सर खाने की शुरुआत में परोसा जाता है. अगर आप भी घर पर कुछ नया और पारंपरिक बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं नीम-बेगुन बनाने की आसान रेसिपी.
नीम-बेगुन बनाने के लिए सामग्री
नीम-बेगुन बनाने का तरीका
प्रो टिप: नीम-बेगुन का स्वाद उसकी पत्तियों की मात्रा और भुनने के तरीके पर डिपेंड करता है. नीम की पत्तियां ज्यादा डालने से सब्जी बहुत कड़वी हो सकती है, इसलिए शुरुआत में कम मात्रा का इस्तेमाल करें. बैंगन को अच्छी तरह पकाना भी जरूरी है. इस रेसिपी में मसालों का इस्तेमाल कम किया जाता है, ताकि नीम और बैंगन का असली स्वाद बना रहे.