Egg Poha Recipe: पोहा सबसे ज्यादा खाए जाने वाले नाश्तों में से एक है. यह हल्का होता है और आसानी से पच जाता है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होते हैं, इसलिए यह वजन कम करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है और यह मेटाबॉलिज्म को भी सपोर्ट करता है.
वैसे तो आपने कई तरह के पोहे खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी एग पोहा ट्राई किया है. अगर नहीं तो आज हम आपको एग पोहा बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप इसे कम समय में आसानी से बना सकेंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1.5 कप पोहा
2 अंडे
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच चीनी
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच घी
1/2 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच जीरा
1 प्याज (कटा हुआ)
8-10 करी पत्ते
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 टमाटर (कटा हुआ)
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
2 बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली
नमक स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
थोड़ा सा पानी