Aloo Vada Recipe: शाम के नाश्ते में अगर आप कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाना चाहते हैं तो आलू वड़ा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार आलू की स्टफिंग से भरा यह वड़ा खाने में बेहद टेस्टी लगता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और यह घर में मौजूद कुछ चीजों से मिनटों में तैयार हो जाता है.
हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसा गया आलू वड़ा स्वाद को और भी बढ़ा देता है. अगर आप भी घर पर बाजार जैसा कुरकुरा और टेस्टी आलू वड़ा बनाना चाहते हैं तो यह आसान रेसिपी आपके बहुत काम आएगी. इसका स्वाद इतना लाजवाब लगेगा कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. तो आइए जानते हैं कि घर पर मार्केट जैसा परफेक्ट और कुरकुरा आलू वड़ा कैसे बना सकते हैं.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
मसाला बनाने के लिए
2 उबले हुए आलू
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
आधा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
3-4 लहसुन की कलियां
आधा चम्मच राई
6-7 करी पत्ते
आधा छोटा चम्मच हल्दी
2 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1-2 चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
बैटर तैयार करने के लिए
1 कप बेसन
1/2 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 चुटकी अजवाइन
जरूरत अनुसार पानी
तलने के लिए तेल