scorecardresearch
 

जानें, कहीं आपको विटामिन डी की कमी तो नहीं...

शरीर को कई पोषक तत्‍वों की जरूरत होती है और अगर वह शरीर में कम ज्‍यादा हाे जाएं तो कई तरह की बीमारियां घर करने लगती हैं. जब विटामिन डी की कमी शरीर में होती है तो इसके कई लक्षण सामने आते हैं...

Advertisement
X
विटामिन डी की कमी से शरीर की एनर्जी कम हो जाती है
विटामिन डी की कमी से शरीर की एनर्जी कम हो जाती है

क्‍या आपको अक्‍सर पैरों में और जोड़ों में दर्द होता है या फिर आपकी बॉडी में भारीपन सा लगता है तो इसे साधारण समझने की कोशि‍श न करें क्‍योंकि ये शरीर में विटामिन डी की कमी के लक्षण हो सकते हैं.

हमारी बदलती लाइफस्‍टाइल के चलते आजकल हर दूसरे-तीसरे इंसान में विटामिन डी की कमी होने लगी है. अगर इसका सही समय पर इलाज न कराया जाए तो ये कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है. इसलिए यह जाना बहुत जरूरी है कि इसके लक्षण क्‍या होते हैं...

1. अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है तो इसका असर आपके सकता है. इसकी कमी से अक्सर उच्च रक्तचाप कर समस्या पैदा होती है.

2. खास तौर से महिलाओं में विटामिन डी की कमी से तनाव की समस्या पैदा हो जाती है और इसके कारण वे लगातार उदासी महसूस करती हैं.

Advertisement

3. यदि आप के साथ ही मांसपेशि‍यों में लगातार दर्द महसूस कर रहे हैं, तो यह विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है. विटामिन डी हड्ड‍ि‍यों के लिए अति आवश्यक होने के साथ ही दांतों और मांसपेशि‍यों के लिए भी बहुत जरूरी पोषक तत्व है.

4. अगर आप लगातार थकान व आलस से भरा महसूस करते हैं तो शरीर में विटामिन डी के स्तर की जांच करवाइए. ऐसा विटामिन डी की कमी के कारण भी हो सकता है.

5. शरीर में विटामिन डी की कमी का पर पड़ता है. इसकी कमी से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन के निर्माण पर असर पड़ता है जो आपके बदलते मूड के लिए जिम्मेदार हो सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement