scorecardresearch
 

हेल्दी होने के साथ ही वजन घटाने का अनूठा उपाय है दलिया

दलिया एक सुपाच्य आहार है, जो गेंहूं को दरदरा पीसकर तैयार किया जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं. साथ ही यह शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी सहायक होता है.

Advertisement
X
दलिया खाने के फायदे
दलिया खाने के फायदे

आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि बीमार शख्स को दलिया का आहार देना सर्वोत्तम होता है पर क्या आप ये जानते हैं कि ऐसा क्यों कहा जाता है?

दरअसल, दलिया एक सुपाच्य आहार है, जो गेंहूं को दरदरा पीसकर तैयार किया जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी सहायक होता है. पर कम लोगों को ही पता होता है कि ये वजन कम करने का अचूक मंत्र है.

दलिया खाने के फायदे:

1. दलिया में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होता है. इसे खाने के काफी देर तक पेट भरा महसूस होता है जिसके चलते बार-बार खाने की जरूरत नहीं पड़ती है.

2. शरीर को ऊर्जा देने के लिए दलिया से बेहतर कुछ नहीं. इसी कारण इसे आदर्श नाश्ता भी माना जाता है.

3. दलिया में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. होता है.

Advertisement

4. दलिया में किसी भी दूसरे ब्रेकफास्ट की तुलना में बेहद कम कैलोरी होती है जिससे शरीर को ऊर्जा तो मिलती है लेकिन वजन नहीं बढ़ता. इसके नियमित सेवन से आप वजन कम कर सकते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement