scorecardresearch
 

केले वाली चाय पीने का ये फायदा नहीं जानते होंगे आप

केले में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है. इसके साथ ही ये मैग्नीशियम का भी खजाना है. ये दोनों ही तत्व नर्वस सिस्टम को रीलैक्स करने का काम करते हैं और तनाव को कम करते हैं.

Advertisement
X
केले वाली चाय
केले वाली चाय

आप भी सोच रहे होंगे कि चाय में केला डालकर कौन पीता है? पर शायद आपको पता नहीं होगा कि चैन की नींद पाने के लिए बहुत से लोग केले वाली चाय पीते हैं.

अगर आपको भी अच्छी नींद नहीं आती है और सोने के दौरान आप बीच-बीच में उठ बैठते हैं तो केले वाली

आमतौर पर लोग अच्छी नींद के लिए नींद की गोली ले लेते हैं लेकिन आप चाहें तो नींद की गोली की जगह केले वाली चाय ले सकते हैं. वैसे भी नींद की गोली लेने से अक्सर भारीपन, कब्ज और पेट दर्द की शिकायत हो जाती है.

केले में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है. का भी खजाना है. ये दोनों ही तत्व नर्वस सिस्टम को रीलैक्स करने का काम करते हैं और तनाव को कम करते हैं.

Advertisement

केले वाली चाय बनाने में मुश्क‍िल से 10 मिनट का समय लगता है. एक छोटा केला ले लें और एक कप पानी में दालचीनी डालकर उसे उबाल लें. जब पानी उबलने लगे तो इसमें केला डाल दें. इसे 10 मिनट तक उबलने दें. इसे छानकर पी लें.

Advertisement
Advertisement