scorecardresearch
 

खाने से पहले सिर्फ हाथ धोकर इन बीमारियों से बच सकते हैं आप

शायद आपको यकीन न आए लेकिन सिर्फ हाथ धोकर खाना खाने भर से ही आप कई जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं. हाथ धोकर खाना खाना एक अच्छी और सेहतमंद आदत है.

Advertisement
X
हाथ धोकर खाएं खाना
हाथ धोकर खाएं खाना

बचपन में हम सभी को कई अच्छी आदतें सिखायी जाती हैं. खाने से पहले हाथ धोना, रात को सोने से पहले ब्रश करना, नाखून छोटे रखना...और ऐसी ही कई छोटी-बड़ी बातें. बचपन में तो मां-बाप के डर से हम ये सारे काम कर लिया करते थे लेकिन बड़े होने के साथ ही इनमें से ज्यादातर आदतें छूटती चली जाती हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं बचपन की इन बातों को आदत बनाकर हम कई बीमारियों से बच सकते हैं. शायद आपको यकीन न आए लेकिन सिर्फ हाथ धोकर खाना खाने भर से ही आप कई जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं. हाथ धोकर खाना खाना एक अच्छी और सेहतमंद आदत है.

हम दिनभर न जाने कितनी ही चीजों को छूते हैं, लोगों से हाथ मिलाते हैं, जिसकी वजह से कई तरह के बैक्टीरिया और कीटाणु हमारे हाथों में चिपक जाते हैं. जब बिना धोए इसी हाथ से हम खाना खाते हैं तो ये सारे बैक्टीरिया हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं. ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप जब भी कुछ खाएं, हाथ धोकर ही खाएं. ये एक सेहतमंद आदत है.

Advertisement

हाथ धोकर खाना खाने से इन बीमारियों से रह सकते हैं सुरक्षित:

1. थ्रोट इंफेक्शन
बिना हाथ धोए खाना खाने से थ्रोट इससे कफ और खराश की शिकायत हो जाती है.

2. डायरिया
डायरिया जैसी खतरनाक बीमारी से भी हम सिर्फ इस एक आदत को अपनाकर दूर रह सकते हैं. डायरिया, हमारे डाइजेस्ट‍िव सिस्टम से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम है.

3. फूड इंफेक्शन
गंदे हाथों से खाना खाने से हमारे हाथों में कई ऐसे रोगाणु चिपके रहते हैं जो फूड इंफेक्श का कारण बन सकते हैं.

4. दस्त की प्रॉब्लम
गंदे हाथों से खाना खाने से पाचन क्रिया पर भी असर पड़ता है. पाचन क्रिया दुरुस्त न हो तो कई समस्याएं जैसे दस्त, कब्ज, पेट दर्द और गैस की तकलीफ हो जाती है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement