scorecardresearch
 

क्या आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं? बेसन से बनी इन चीजों को डाइट में करें शामिल, दिखेगा फर्क

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो बेसन से बनी डिशेज एक हेल्दी ऑप्शन हो सकती हैं. आज हम आपको बेसन से बने कुछ डिशेज के बारे में बताएंगे जो हेल्दी तरीके से वजन घटाने में आपकी मदद करेंगे.

Advertisement
X
वजन घटाने का देसी तरीका! बेसन से बनी ये 5 चीजों से वेट लॉस में मिलेगी मदद (Photo- Pixabay)
वजन घटाने का देसी तरीका! बेसन से बनी ये 5 चीजों से वेट लॉस में मिलेगी मदद (Photo- Pixabay)

भारतीय घरों में बेसन से कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं. बेसन में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं. पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण बेसन वजन कम करने में भी मदद करता है. इसमें कैलोरी कम और प्रोटीन व फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. ऐसे में आज हम आपको बेसन से बनने वाली कुछ हेल्दी डिशेज के बारे में बता रहे हैं जो वजन घटाने में मदद कर सकती हैं.

बेसन का चीला
बेसन का चीला एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता है. इसे बनाने के लिए बेसन में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर घोल तैयार करें और नॉन-स्टिक तवे पर कम तेल में पकाएं. यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे वजन कंट्रोल में मदद मिलती है.

बेसन कढ़ी
बेसन की कढ़ी बनाते समय कम फैट वाली दही का इस्तेमाल करें और पकौड़ों को डीप फ्राई करने से बचें. इस तरह बनी कढ़ी हल्की और कम कैलोरी वाली होती है जो वजन कम करने में मदद करती है.

बेसन का सूप
बेसन को हल्का भून लें और फिर उसमें हल्दी, लहसुन और जीरा डालकर पानी के साथ उबालें. यह डिटॉक्स सूप पेट को हल्का रखता है और वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है.

बेक्ड बेसन टिक्की
बेसन में उबली और मैश की हुई सब्जियां, मसाले और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर टिक्की का आकार दें. इन्हें तलने की बजाय ओवन में बेक करें. यह एक हेल्दी स्नैक है जो वजन घटाने में आपकी मदद करेगा.

Advertisement

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement