scorecardresearch
 

बोल्सोनारो के अमेरिका जाने पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दि सिल्वा, परिवार को वीजा देने की तैयारी में वॉशिंगटन

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे और सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो ने राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार किए बिना देश छोड़ दिया. राष्ट्रपति लूला ने इसे शर्मनाक बताया और कहा कि अगर वे बेगुनाह हैं तो देश में रहकर अपनी निर्दोषता साबित करें.

Advertisement
X
राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो के अमेरिका जाने को शर्मनाक बताया है (Credits: Reuters)
राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो के अमेरिका जाने को शर्मनाक बताया है (Credits: Reuters)

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो के अमेरिका जाने को शर्मनाक बताया है. रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में लूला से हारने के बाद बोल्सोनारो ने ब्राजील छोड़ दिया था. यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिका ने बोल्सोनारो और उनके परिवार को वीजा जारी करने की तैयारी की है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे और सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो ने चुनाव में हार स्वीकार किए बिना देश छोड़ दिया. वह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अपना पासपोर्ट जमा कराने में विफल रहे थे. हालांकि, फ्लावियो अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हैं.

'बेगुनाह हैं तो देश में रहकर साबित करते'

ब्रासीलिया में मंगलवार को राष्ट्रपति लूला ने कहा कि उन्हें अभी-अभी फ्लावियो बोल्सोनारो के देश छोड़ने की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि बोल्सोनारो का इस तरह ब्राजील छोड़ना शर्मनाक है. लूला के मुताबिक, अगर फ्लावियो खुद को निर्दोष मानते हैं, तो उन्हें देश में रहकर अपनी बेगुनाही साबित करनी चाहिए थी.

बोल्सोनारो के परिवार को अमेरिका देगा वीजा

अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि फ्लावियो बोल्सोनारो, उनकी पत्नी और उनकी दो बेटियों को अमेरिकी वीजा जारी किया जाएगा. हालांकि, फ्लावियो फिलहाल कहां हैं, इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है. परिवार के करीबी एक सूत्र ने बताया कि सीनेटर फ्लोरिडा पहुंच चुके हैं.

Advertisement

ब्राजील और अमेरिका के रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव

फ्लावियो बोल्सोनारो के अमेरिका जाने से ब्राजील और अमेरिका के रिश्तों में तनाव बढ़ने की आशंका है. राष्ट्रपति लूला पहले भी अमेरिका पर बोल्सोनारो परिवार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए उसके साथ मिलकर काम करने का आरोप लगा चुके हैं.

रॉयटर्स ने रविवार के चुनाव से पहले अमेरिकी विदेश विभाग के उन प्रयासों के बारे में रिपोर्ट दी थी, जिनका उद्देश्य बोल्सोनारो परिवार का राजनीतिक प्रभाव दोबारा स्थापित करना था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले भी ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो का बचाव कर चुके हैं. ट्रंप ने आरोप लगाया था कि ब्राजील की न्यायपालिका पूर्व राष्ट्रपति को निशाना बना रही है.

सोमवार को ट्रंप ने ब्राजील के चुनाव को लेकर कहा था कि यह 'एक और धांधली वाला चुनाव' लग रहा ता है. हालांकि, उन्होंने फ्लावियो के देश छोड़ने पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement