scorecardresearch
 

Weight Loss Soup: गर्मी में वजन घटाने के लिए रोज पिएं पालक-खीरा सूप, नोट करें Zero Oil रेसिपी

गर्मियों में आप खीरे और पालक का सूप बनाकर पी सकते है, यह वजन घटाने में काफी मददगार होता है. गर्मी के दिनों में खीरे वैसे भी सेहत के लिए अच्छा होता है और पालक में भरपूर आयरन होता है. आइए आपको खीरे-पालक का सूप बनाने की रेसिपी बताते हैं और इसके फायदे भी बताते हैं.

Advertisement
X
खीरे-पालक का सूप हेल्दी होता है. (PHOTO:AI)
खीरे-पालक का सूप हेल्दी होता है. (PHOTO:AI)

Zero Oil Kheera Palak Soup: गर्मियों में लोग ऐसा खाना पसंद करते है, हल्का होता है और शरीर के लिए हेल्दी भी हो. अगर आप गर्मी के मौसम में वजन घटाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कुछ टेस्टी और हेल्दी शामिल करना चाहते हैं तो आप खीरे और पालक का जीरो ऑयल सूप शामिल कर सकते हैं. यह सूप बनाना भी आसान होता है और जल्दी डाइजेस्ट भी हो जाता है. 

खीरे-पालक का सूप न केवल कम कैलोरी वाला है, बल्कि फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में तेल, क्रीम या किसी भारी चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती. इसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं और इसे पीने से शरीर में न तो पानी की कमी होती है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है. 

क्यों खास है पालक-खीरा सूप?

पालक और खीरा दोनों ही ऐसे चीजें हैं जिनमें कैलोरी कम और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. यह सूप शरीर को लंबे समय तक तृप्त रखता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है.

पालक में आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन A, विटामिन K और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं. वहीं खीरे में लगभग 96 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. यही वजह है कि गर्मियों में खीरा खाने से पानी की कमी बिल्कुल महसूस नहीं होती है.

Advertisement

वजन घटाने में कैसे मदद करता है?

पालक में मौजूद फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. इसे पीने से अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत कम हो सकती है. दूसरी ओर, कम कैलोरी वाला खीरा भी शरीर को सही मात्रा में पोषण देता है. यह सूप मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी को भी दूर करने में मदद कर सकता है. इसके नियमित सेवन से वेट कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. 

पालक के फायदे

  • एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
  • सूजन कम करने में सहायक
  • आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद
  • पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मददगार
  • हड्डियों और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है

खीरा खाने के फायदे

  • शरीर को हाइड्रेट रखता है
  • कम कैलोरी वाला खाद्य पदार्थ
  • विटामिन A का अच्छा स्रोत
  • त्वचा की सेहत को बेहतर बनाता है
  • वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है

जीरो ऑयल पालक-खीरा सूप बनाने का आसान तरीका

  1. 2 कप ताजा पालक
  2. 1 मध्यम आकार का खीरा
  3. 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  4. 1 लहसुन की कली
  5. 2 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक
  6. ½ चम्मच काली मिर्च
  7. ¼ चम्मच जीरा
  8. नमक
  9. हरा धनिया

पालक-खीरे का सूप बनाने का तरीका

  1. नॉन-स्टिक पैन में जीरे को कुछ सेकंड के लिए हल्का भून लें. 
  2. इसमें प्याज और लहसुन डालकर बिना तेल के हल्का पकाएं.
  3. अब कटा हुआ पालक और खीरा डालकर दो से तीन मिनट चलाएं.
  4. पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालकर उबाल आने दें, लगभग 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
  5. मिक्सर को ब्लेंडर की मदद से स्मूद कर लें, नमक और काली मिर्च मिलाएं.
  6. ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें.

जीरो ऑयल पालक-खीरा सूप एक लो-कैलोरी, हाई-फाइबर और पोषण से भरपूर डिश है. यह वजन घटाने, डाइजेशन सुधारने, शरीर को हाइड्रेट रखने और ओवर ऑल हेल्थ बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement