scorecardresearch
 

How to Get Glowing Skin: पार्लर के महंगे फेशियल को कहें बाय! बेसन में मिलाकर लगाएं कच्चा दूध और मुलेठी, करवा चौथ पर चांद सा चमकेगा चेहरा

How to Get Glowing Skin: अगर आप भी करवा चौथ पर सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं तो इसके लिए पार्लर जाकर महंगा फेशियल कराने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको बेसन और मुलेठी को मिलाकर एक बेहतरीन फेस पैक बनाना सिखा रहे हैं जो आपके फेस को चांद की तरह चमका देगा.

Advertisement
X
करवा चौथ पर ऐसे बनाएं ग्लोइंग स्किन (Photo: ITG)
करवा चौथ पर ऐसे बनाएं ग्लोइंग स्किन (Photo: ITG)

करवाचौथ का त्योहार नजदीक आते ही हर महिला की चाहत होती है कि उसका चेहरा किसी चांद की तरह दमक उठे. पार्लर के महंगे फेशियल और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने के बजाय अगर इस बार नेचुरल और घरेलू नुस्खों का सहारा लिया जाए, तो त्वचा की रंगत भी सुधरती है और किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं होता.

अगर आपके चेहरे पर भी जिद्दी झाइयां, दाग-धब्बे या टैनिंग हो गई है, तो बेसन और मुलेठी से बना यह जादुई फेस मास्क आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. रसोई में मौजूद इन आसान चीजों से आप पा सकती हैं पार्लर जैसा निखार और बेदाग खूबसूरत त्वचा, जिसे देखकर आपके हमसफर भी देखते रह जाएंगे.

फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री
बेसन: 2 बड़े चम्मच

मुलेठी पाउडर: 1 बड़ा चम्मच

कच्चा दूध या गुलाब जल: आवश्यकतानुसार (पेस्ट बनाने के लिए)

शहद: ½ छोटा चम्मच (त्वचा को नमी देने के लिए)

हल्दी पाउडर: एक चुटकी (ग्लो और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए)

फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका
एक साफ कटोरी में बेसन और मुलेठी पाउडर लें. अब इसमें एक चुटकी हल्दी और आधा चम्मच शहद मिलाएं.

इसमें धीरे-धीरे कच्चा दूध या गुलाब जल डालते हुए अच्छी तरह मिलाएं, ताकि एक स्मूथ और क्रीमी पेस्ट तैयार हो जाए जो चेहरे से टपके नहीं.

Advertisement

फेस मास्क लगाने से पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेसवॉश या पानी से अच्छी तरह धोकर पोंछ लें.

अब ब्रश या उंगलियों की मदद से इस लेप को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं. आंखों और होठों के आस-पास का हिस्सा छोड़ दें.

इस मास्क को चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें ताकि पोषक तत्व त्वचा में गहराई तक समा सकें.

जब यह हल्का सूख जाए तो उंगलियों पर थोड़ा पानी लगाकर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरा सादे पानी से धो लें. बेहतरीन रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement