बिहार में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है. प्रतिदिन पारा बढ़ता ही जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के पटना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार तक दर्ज किया जा रहा है. तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में कई तरीके अपनाकर लोग गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी के चलते बिहार में सत्तू की डिमांड तेजी से बढ़ने लगी है. बिहार में पारा बढ़ने के बीच बाजार में सत्तू के स्टॉल पर खूब भीड़ लग रही है. शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग बर्फ और ठंडे पानी में सत्तू घोलकर पी रहे हैं.
बता दें कि सत्तू बिहार की प्रसिद्ध ड्रिंक है. माना जाता है कि इसका सेवन पेट को ठंडक पहुंचाने में मददगार है. तेज गर्मी में धूप और लू से बचने के लिए सत्तू का सेवन किया जाता है. वैसे तो सत्तू के लड्डू, पराठे समेत कई चीजें तैयार की जाती है लेकिन गर्मी में अधिकतर सत्तू के ठंडे ड्रिंक्स पीना प्रिफर किया जाता है. इसमें मीठा और नमकीन दोनों ही ड्रिंक का स्वाद लेना पसंद करते हैं. भीषण गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए आप इन ड्रिंक्स को पी सकते हैं.
Bihar | Sweet and savoury Sattu drink in demand to beat the heat as mercury rises above 40 degrees Celsius in Patna
— ANI (@ANI)
सत्तू के ड्रिंक्स को बनाना बेहद आसान है. आइए जानते हैं रेसिपी-
How to make namkeen sattu drink: नमकीन सत्तू ड्रिंक बनाने की विधि:
सबसे पहले पुदीना पत्तों को धो लीजिए. इसके बाद इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. साथ ही हरी मिर्च और प्याज को भी बारीक-बारीक काटकर रख लीजिए. अब सत्तू ड्रिंक बनाना शुरू कीजिए. सबसे पबले एक बाउल में ठंडा पानी लीजिए फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके सत्तू डालिए और घोलते जाइए.
जब सत्तू धुल जाए तो इसमें हरी मिर्च और प्याज डाल दीजिए. इसके बाद मसालों में भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. अब पुदीने के पत्ते और नींबू का रस डाल दीजिए. सत्तू को गिलास में सर्व कीजिए. ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सत्तू सर्व कीजिए और गर्मी दूर कीजिए.